फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gimnar Singh of manali won bronze medal for India in International Paragliding Accuracy Competition

Kullu: अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप में हिमाचल के गिमनर सिंह ने जीता कांस्य

Mon, 24 Jun 2024 06:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Jun 2024 06:21 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता में गिमनर सिंह ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। 

विज्ञापन
Gimnar Singh of manali won bronze medal for India in International Paragliding Accuracy Competition
गिमनर सिंह ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक - फोटो : संवाद

विस्तार

अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के अनुदेशक गिमनर सिंह ने मंगोलिया में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। मंगोलिया के उलानबातर में 21 जून से चल रही अंतरराष्ट्रीय एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में गिमनर सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। गिमनर सिंह ने टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने में कामयाबी पाई। गिमनर देशभर से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले एकमात्र पैराग्लाइडिंग पायलट थे। गिमनर सिंह कुल्लू जिले से संबंध रखते हैं। प्रतियोगिता में चीन, कोरिया, मंगोलिया, मलयेशिया, वियतनाम सहित 10 देशों के 60 महिला और पुरुष पायलटों ने प्रतिभा दिखाई। पहले स्थान पर चीन, दूसरे पर कोरिया और वियतनाम के पायलट रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन
कांस्य पदक जीतने वाले गिमनर सिंह ने कहा कि एक्यूरेसी प्रतियोगिता आसान नहीं होती है। इसमें पैराग्लाइडिंग पायलट को सटीक टारगेट और उस पर उतरना होता है। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि भारत की ओर से एकमात्र पायलट गिमनर सिंह ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना प्रतिभा दिखाई। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गिमनर सिंह ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम ऊंचा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed