फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The Kar Seva Dal provided financial assistance of 5,000 to Room Singh, a differently-abled person.

Kullu News: दिव्यांग रूम सिंह को कार सेवा दल ने दी 5000 की मदद

Sat, 10 Oct 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The Kar Seva Dal provided financial assistance of 5,000 to Room Singh, a differently-abled person.
दिव्यांग रूम सिंह को 5,000 रूपये का चैक सौंपते कार सेवा के सदस्य। स्त्रोत कार सेवा
कुल्लू। पैर में लगी चोट के कैंसर का रूप लेने के बाद इलाज और परिवार के पालन-पोषण के लिए संघर्ष कर रहे रूम सिंह की मदद के लिए कार सेवा दल संस्था आगे आई है। संस्था ने परिवार को 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ एक महीने का राशन, बर्तन और पंखा उपलब्ध करवाया है। रूम सिंह करीब तीन साल पहले काम करते समय पैर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

इलाज के बावजूद उनका जख्म बढ़ता गया और बाद में कैंसर का रूप ले लिया। परिजनों के अनुसार, उनके उपचार पर अब तक पांच लाख रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अब इलाज, दवाइयों और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। परिवार की परेशानी को देखते हुए रूम सिंह के माता-पिता मदद की उम्मीद लेकर कार सेवा दल संस्था के पास पहुंचे। संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने बताया कि परिवार की स्थिति को देखते हुए उन्हें आर्थिक सहायता के साथ जरूरी सामान भी उपलब्ध करवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed