{"_id":"5efff6e6d986db4e28711ae2","slug":"ghumarwin-mla-rajinder-garg-admitted-in-igmc-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक राजेंद्र गर्ग की तबीयत बिगडी़, आईजीएमसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक राजेंद्र गर्ग की तबीयत बिगडी़, आईजीएमसी रेफर
Sat, 04 Jul 2020 07:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)/शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 04 Jul 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
विधायक राजेंद्र गर्ग (फाइल फोटो)
घुमारवीं विस क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र गर्ग की शुक्रवार देर रात तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर लाया गया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार विधायक मधुमेह से ग्रसित हैं। शुक्रवार को दिन भर मोदी सराकर भाग दो की उपलब्धियों के पत्रक वितरण के बाद रात को अभी वो काम के सिलसिले में अपने घर से बाहर ही थे कि अचानक से जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
उनके आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिला अस्पताल में तबीयत खराब होने के कारण आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। विधायक के परिवार सदस्य हेमराज संख्यान ने बताया कि विधायक शुगर की बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात शुगर लेवल बढ़ने से उनकी तबीयत खराब हुई जिसके कारण उन्हें आईजीएसी शिमला ले जाना पड़ा। विधायक राजेंद्र गर्ग को आईजीएमसी में सीसीयू में दाखिल किया गया है। इस बीच डॉक्टरों की टीम ने उनका एंडोस्कोपी टेस्ट भी किया जिसकी रिपोर्ट ठीक है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें अस्पताल से एक या दो दिन के भीतर छुट्टी दी जा सकती है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि विधायक की हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन