{"_id":"61ae174ac5e59068eb123f45","slug":"ghadar-2-film-shooting-rain-scenes-shot-on-actress-amisha-with-hot-water-showers","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म शूटिंग: गर्म पानी की फुहारों से अभिनेत्री अमीषा पर फिल्माए बारिश के सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म शूटिंग: गर्म पानी की फुहारों से अभिनेत्री अमीषा पर फिल्माए बारिश के सीन
Mon, 06 Dec 2021 07:29 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरी (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 06 Dec 2021 07:29 PM IST
सार
बारिश की फुहारों के बीच कलूड गांव के समीप हगलौह के जंगल में अभिनेत्री अमीषा पटेल पर शॉट फिल्माए गए। इस दौरान गर्म पानी की फुहारों के बीच भी कई शॉट फिल्माए गए।
विज्ञापन
अभिनेत्री अमीषा पटेल(फाइल )
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल के हंगलौह के जंगल में सोमवार को गदर-2 फिल्म की शूटिंग की गई। अभिनेत्री अमीषा पटेल पर बारिश के बीच कई शॉट फिल्माए गए। गदर-2 फिल्म की शूटिंग पालमपुर उपमंडल के नगरी क्षेत्र में पिछले छह दिनों से चल रही है। सोमवार को बारिश की फुहारों के बीच कलूड गांव के समीप हगलौह के जंगल में अभिनेत्री अमीषा पटेल पर शॉट फिल्माए गए।
विज्ञापन
इस दौरान गर्म पानी की फुहारों के बीच भी कई शॉट फिल्माए गए। हालांकि उपमंडल में मौसम खराब होने और बारिश के कारण निर्धारित शेड्यूल में कुछ खलल डाला, बावजूद इसके फिल्म निर्माता ने बारिश के बीच अभिनेत्री अमीषा पटेल पर कई सीन ओके किए। एक माह तक कांगड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गदर-2 की शूटिंग का शेड्यूल है।
विज्ञापन