फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Geological survey of Jalori Tunnel done by MI-17 helicopter in kullu himachal pradesh

एमआई-17 हेलीकॉप्टर से किया जलोड़ी टनल का भू-गर्भीय सर्वे

Thu, 19 Dec 2019 01:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 19 Dec 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
Geological survey of Jalori Tunnel done by MI-17 helicopter in kullu himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

समुद्रतल से 10280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रे को भेदकर बनने वाली टनल के लिए केंद्र सरकार ने कवायद तेज कर दी है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने वायु सेवा की मदद से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से एंटीना की मदद से टनल का भू-गर्भीय सर्वे किया। हेलीकॉप्टर ने जलोड़ी दर्रे के दोनों ओर आधा दर्जन से अधिक चक्कर लगाए। पता लगाया कि दर्रे के अंदर कितनी चट्टानें और पानी है। इसकी पूरी रिपोर्ट नार्वे से बनकर आएगी। 

विज्ञापन


टनल का सर्वे होने से बाह्य सराज के लोगों में खुशी का माहौल है। हालांकि, टनल निर्माण को लेकर सर्वे फरवरी 2014 को पूरा किया है, लेकिन छह साल बाद भी डीपीआर को केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। बुधवार सुबह आठ बजे टनल के जियोलॉजिकल सर्वे के लिए जलोड़ी दर्रे के आसपास हेलीकॉप्टर मंडराने से बाह्य सराज के साथ बंजार घाटी के लोग दंग रह गए।
विज्ञापन


केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग अवसरंचना विकास निगम लिमिटेड के सर्वे में दर्रे का पूरा एक्सरे किया जाएगा। स्थानीय निवासी बुद्धि सिंह राणा, मोहर सिंह, दीवान सिंह, जगदीश कुमार, प्रताप चंद, हीरा लाल, यशवर ठाकुर, दुनी चंद, हेतराम और खेमराज ने कहा कि लोगों में जलोड़ी टनल के निर्माण की उम्मीद जगी है। कहा कि सर्वे से बाह्य सराज के लोगों में खुशी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच अथॉरिटी ने फरवरी 2014 में मुंबई की ध्रुव कंसलटेंसी कंपनी के जरिये औट-आनी-सैंज हाइवे-305 का सर्वे किया है। घियागी से खनाग के बीच 4.2 किमी लंबी टनल की डीपीआर मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजी गई, लेकिन छह साल बाद भी इसे मंजूरी नहीं मिली है। सर्दियों में जलोड़ी दर्रा भारी बर्फबारी से पांच से छह माह तक यातायात के बंद हो जाता है। इससे बाह्य सराज की 58 पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट जाता है। 


केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड ने बुधवार को जलोडी टनल का जियोलॉजिकल सर्वे किया है। एमआई-17 हेलीकॉप्टर में लगे आधुनिक एंटीना से दर्रे के दोनों छोर पर आधा दर्जन चक्कर लगाए। दर्रे के भीतर पत्थर और पानी की मात्रा का पता लगाया गया है। इसकी पूरी रिपोर्ट नार्वे की एनजीआई से आएगी। - महेश राणा अधिशासी अभियंता एनएच अथॉरिटी पंडोह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed