{"_id":"5c160916bdec225b60534e47","slug":"geo-tagging-of-himachal-famous-tourist-destinations-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के प्रमुख स्थानों की जियो टैगिंग शुरू, पर्यटकों को गूगल बताएगा सही पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के प्रमुख स्थानों की जियो टैगिंग शुरू, पर्यटकों को गूगल बताएगा सही पता
Sun, 16 Dec 2018 01:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में पसंदीदा लोकेशन को पता लगाने के लिए गूगल मैप पर सटीक जानकारी मिलेगी। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखकर प्रदेश के हिल स्टेशन ही नहीं, होटल, रेस्तरां और अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थानों की जियो टैगिंग की जा रही है। निजी स्तर पर जियो टैगिंग पहले भी होती रही है लेकिन, गूगल मैप पर टैगिंग को सटीक और प्रमाणिक रूप से अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद ने राजधानी शिमला से जियो टैगिंग शुरू कर दी है। इसके बाद गूगल मैप को पर्यटन विभाग की वेबसाइट से लिंक किया जाएगा। शिमला के बाद पूरे प्रदेश में जियो टैगिंग की जाएगी। अमूमन गूगल मैप पर हुई जियो टैगिंग सटीक नहीं होती।
विज्ञापन
जिससे मंजिल तक पहुंचने में लोगों को परेशानी होती है। खासकर पर्यटक परेशान होते हैं, जिन्हें स्थानीय लोकेशन की जानकारी नहीं होती। परिषद के वैज्ञानिक बृजेश का कहना है कि शिमला जिला में जियो टैगिंग का कार्य शुरू हो चुका है। बाद में इसे पूरे प्रदेश में किया जाएगा।
विज्ञापन
गूगल पर दी गई लोकेशन नहीं होती हर समय सही
हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के वैज्ञानिकों की मानें तो गूगल में दी गई हर लोकेशन सही नहीं होती। कभी-कभी सही जानकारी न मिल पाने से बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक अपने रास्तों व लोकेशन को लेकर भटक जाते हैं। ऐसे में हिमाचल में आने वाले पर्यटक परेशान होते हैं। इसी को देखते हुए अब होटल, रेस्तरां, अस्पताल, दुकान सहित अन्य जरूरी गंतव्यों की जियो टैगिंग की जा रही है।