फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   general transfers of Himachal govt employees lifting of ban

प्रदेश सरकार ने इन कर्मचारियों के तबादले पर लगी रोक हटाई

Sat, 22 Jun 2019 01:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Jun 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
general transfers of Himachal govt employees lifting of ban
सांकेतिक तस्वीर

तृतीय श्रेणी व चतुर्थ श्रेणी के सरकारी कर्मचारियों के तबादले पर लगे प्रतिबंध को प्रदेश सरकार ने 21 जून से 1 जुलाई तक के लिए हटा दिया है। 11 दिन के दौरान कर्मचारी के तबादले के लिए संबंधित विभाग के मंत्री कर्मचारियों के तबादलों को मंजूरी दे सकेंगे। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने शुक्रवार देर रात आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन


आदेश के तहत तबादलों के दौरान इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि तबादलों से लोगों को ज्यादा परेशानी न हो और न ही लोग कानूनी विवाद में पड़ें। तबादलों पर लगे प्रतिबंध के हटने के बाद कर्मचारी सीधे विभाग में तबादले के लिए आवेदन कर सकेगा। इस 11 दिन की मियाद के बाद 2 जुलाई से प्रदेश में सभी सरकारी कर्मचारियों के तबादले पर रोक लग जाएगी। बता दें, अभी तक सरकार ने सभी श्रेणी के तबादलों पर पूरी तरह रोक लगा रखी थी।
विज्ञापन


हालांकि इसी रोक के दौरान सरकार ने तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों के तबादले के लिए विभागीय मंत्रियों को प्राधिकृत कर दिया था। इससे पहले तक मुख्यमंत्री ही हर श्रेणी के तबादले पर निर्णय कर सकते थे। अब सामान्य तबादलों पर रोक के बाद सिर्फ मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद ही विशेष परिस्थितियों में तबादला हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed