फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   geeta verma and preeti kanwar selected for Woman Achiever Award

मंडी की दो बेटियों ने चमकाया नाम, मिलेगा वूमेन अचीवर अवार्ड

Sat, 14 Jul 2018 07:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Sat, 14 Jul 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
geeta verma and preeti kanwar selected for Woman Achiever Award

मंडी की दो बेटियों को महिला आयोग वूमेन अचीवर अवार्ड से नवाजेगा।  सुंदरनगर की प्रीति कंवर और थुनाग के शंकर देहरा स्वास्थ्य उपकेंद्र में तैनात फीमेल हेल्थ वर्कर गीता वर्मा को 16 जुलाई सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रीति कंवर खुद जीवन की जंग लड़ रही हैं। इसके बावजूद उसने अपने उपचार की परवाह न करते हुए जीवन और मौत के बीच जूझ रही एक पांच साल की बच्ची सृष्टि के इलाज के लिए एक लाख रुपये की राशि देकर आर्थिक मदद की।
विज्ञापन


सृष्टि सोलन के परवाणू में 16 मई को हुए अग्निकांड में बुरी तरह झुलसी हो गई थी। उसके पिता की मौत हो गई थी। प्रीति गंभीर बीमारी से जूझकर अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह इन दिनों उपचार के लिए तमिलनाडु के एक अस्पताल में उपचाराधीन है।  वहीं गीता वर्मा ने मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र सराज में खतरनाक रास्तों पर बाइक दौड़ाते हुए बच्चों तक पोलिया ड्राप्स पहुंचाती हैं।


बारिश हो, या सर्दी-गर्मी में वह लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के मकसद से बाइक पर निकल जाती हैं। इधर, महिला आयोग के सदस्य सचिव संदीप नेगी ने कहा कि दोनों को वूमेन अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed