फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gaurav Sharma said that all guarantees will be fulfilled after the formation of the govt

AAP Himachal: गौरव शर्मा बोले- सरकार बनने के बाद पूरी होगी सभी गारंटियां

Fri, 26 Aug 2022 07:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Aug 2022 07:21 PM IST
सार

आप प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो गारंटी देते हैं उसे सरकार बनने के तुरंत बाद पूरा किया जाता है। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनने पर लोगों को जो गारंटियां दी गई हैं, उन्हें पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Gaurav Sharma said that all guarantees will be fulfilled after the formation of the govt
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता गौरव शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो गारंटी देते हैं उसे सरकार बनने के तुरंत बाद पूरा किया जाता है। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनने पर लोगों को जो गारंटियां दी गई हैं, उन्हें पूरा किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश की जनता को दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर जो गारंटी दी है। आप की सरकार बनते ही उन्हें पूरा किया जाएगा। हिमाचल के हर व्यक्ति को फ्री और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। दवाइयां, टेस्ट और आपरेशन फ्री होंगे। अस्पतालों को बेहतर किया जाएगा। नए अस्पताल खोले जाएंगे। हर वार्ड और गांव में मोहल्ला क्लीनिक बनेंगे। हादसों में घायलों का पूरा इलाज मुफ्त में किया जाएगा।

विज्ञापन


सीएम का इलाज सही नहीं, आम जनता का क्या होगा
गौरव शर्मा ने कहा कि जब आईजीएमसी में मुख्यमंत्री का इलाज सही नहीं हो सका तो अन्य मरीजों को कैसी चिकित्सा सुविधा मुहैया हो रही होंगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। सीएम को दिल्ली एम्स जाकर अपना उपचार कराना पड़ा था। आईजीएससी में अधिकांश समय सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन खराब रहती है। अस्पताल में न तो मरीजों के निशुल्क टेस्ट हो रहे हैं और न ही दवाइयां उपलब्ध हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed