{"_id":"5dc3ff798ebc3e5b6b45b0dd","slug":"gas-will-reach-homes-from-pipeline-in-three-districts-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के इन तीन जिलों में पाइप लाइन से पहुंचेगी घरों में गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के इन तीन जिलों में पाइप लाइन से पहुंचेगी घरों में गैस
Thu, 07 Nov 2019 04:57 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 07 Nov 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के तीन जिलों शिमला, सोलन और सिरमौर के घरों में अदानी इंटरप्राइजेस कंपनी सिटी गैस वितरण प्रणाली से गैस पहुंचाएगी। अदानी कंपनी और आईओसी मिलकर हिमाचल में 350 करोड़ का निवेश करेंगे। इसके तहत तीन जिलों में 45 सीएनजी स्टेशन बनाए जाएंगे। अदानी कंपनी के निदेशक प्रणव अदानी ने गुरुवार को ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के दौरान प्रधानमंत्री की मौजूदगी में यह खुलासा किया।
विज्ञापन
प्रणव ने बताया कि उनकी कंपनी ने साल 2006 में हिमाचल में सीए स्टोर बनाकर निवेश किया था। इस निवेश से हिमाचल के रोहड़ू, रामपुर और सैंज क्षेत्र में बागवानों को बड़ी राहत मिली। पहले बागवानों को दिल्ली की आजादपुर मंडी में जाना पड़ता था। सीए स्टोर खुलने से करीब 20 हजार परिवारों को लाभ हुआ है। अदानी कंपनी सेब की पैकेजिंग और ट्रांसपोर्टेशन कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हिमाचल में मल्टी पार्क भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन