फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gardeners stopped apple harvesting due to trucks strike in himachal

ट्रक हड़ताल खत्म होने से सेब बागवानों को राहत

Sat, 28 Jul 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 Jul 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
Gardeners stopped apple harvesting due to trucks strike in himachal

ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल खत्म होने के बाद अब सेब बागवानों को राहत मिली है। हड़ताल के चलते प्रदेश के बागवानों की नींद उड़ी हुई थी। बागवानों ने सेब तुड़ान रोक दिया था।

विज्ञापन


उद्यान विभाग ने भी प्रदेश के सेब बागवानों को सलाह दी थी कि ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते वे फसल तुड़ान में जल्दबाजी न करें और हालात सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।
विज्ञापन


प्रदेश फल, सब्जी एवं फूल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान के अनुसार सेब सीजन में ढुलाई के लिए ट्रक नहीं मिल रहे हैं। नाशपाती की फसल खराब होने की आशंका बनी हुई है। हड़ताल के कारण जिले के विभिन्न हिस्सों में सेब तुड़ान बागवानों ने रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवान सेब की फसल ज्यादा देर तक पेड़ों पर भी नहीं रख सकते। मंडियों में सेब बेचने में परेशानी हो रही है। वर्तमान में दस हजार पेटी रोज शिमला की ढली मंडी में पहुंच रही थी। 

ट्रकों की हड़ताल ने रोक दी थी सेब ढुलाई की रफ्तार

Gardeners stopped apple harvesting due to trucks strike in himachal

प्रदेश से चालीस हजार पेटियां सेब रोजाना देश की मंडियों में भेजी जा रही थीं। ट्रकों की हड़ताल ने सेब ढुलाई की रफ्तार रोक दी है। दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार को भेजे पत्र में मांग की है कि ट्रकों की हड़ताल रोकने के लिए हस्तक्षेप किया जाए।

सरकार से बागवानी फसलें खासकर सेब तबाह होने से बचाने की मांग भी की गई है। पूर्व विधायक रोहित ठाकुर और जुब्बल कोटखाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोती लाल डेरटा ने कहा कि हड़ताल से बागवानों को सेब और अन्य फसलें मंडियों तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। लेकिन अब हड़ताल खत्म होने से बागवानों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed