{"_id":"62604dac75afbb26bb73b341","slug":"garbeg-pan-strat-in-shimla-shimla-news-sml406306674","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 74 पंचायतों में घर-घर से उठ रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 74 पंचायतों में घर-घर से उठ रहा कूड़ा
विज्ञापन
डीसी ने दिए अभियान को और गति देने के निर्देश
बोले, मजबूती से आगे बढ़ रहा है स्वच्छता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले की 74 पंचायतों में घर-घर से कूड़ा उठना शुरू हो गया हैै। यह जानकारी डीसी आदित्य नेगी ने जिला पर्यावरण योजना समिति की बैठक में बुधवार को दी। आदित्य नेगी ने कहा कि 9 स्थानीय नगर निकायों और नगर निगम शिमला भी डोर टू डोर अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर रहा है। इससे स्वच्छता अभियान मजबूती से आगे बढ़ रहा है। बताया कि अब तक 14 लाख 21 हजार 929 रुपये स्वच्छता सेस चार्ज के रूप में एकत्रित किए जा चुके हैं।
डीसी आदित्य नेगी ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता ही सेवा, पालीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ, स्वच्छ सुंदर शौचालय एवं गंदगी मुक्त भारत जागरूकता आदि अभियानों को गति देने के निर्देश दिए। कहा कि प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 74 अस्थायी संग्रह शेड और शहरी क्षेत्रों में सभी स्थानीय निकायों में प्लास्टिक कचरा संग्रह केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं।
उन्होंने सभी नगर निकायों को अपने क्षेत्रों में ई-वेस्ट संग्रह केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को वायु और पानी गुणवत्ता की जांच करने को कहा, साथ ही ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बताया कि पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से जुड़ा विषय है। इसके लिए व्यक्तिगत तौर पर सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी लेते हुए समन्वय स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर एडीएम (प्रोटोकॉल) सचिन कंवल, एटीएम (कानून एवं व्यवस्था) राहुल चौहान, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डीआर धीमान, परियोजना अधिकारी संजय भगवतीए, उप निदेशक बागवानी डॉ. डीआर शर्मा, उपनिदेशक कृषि डॉ. अजब कुमार नेगी और चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. एचआर ठाकुर मौजूद रहे।