फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now in the capital Shimla garbage and debris will be lifted from the house on a single call

Shimla News: राजधानी शिमला में अब एक कॉल पर घर से उठेगा कचरा-मलबा, सस्ती दरों पर घरद्वार मिलेगी सुविधा

Wed, 05 Feb 2025 12:43 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 05 Feb 2025 12:43 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अब हजारों लोगों को घरद्वार पर कचरा और मलबा उठाने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है। लोग इस सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही व्हाट्सएप नंबर 9805201916 पर भी इसकी सूचना दे सकते हैं।

विज्ञापन
Now in the capital Shimla garbage and debris will be lifted from the house on a single call
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी में अब हजारों लोगों को घरद्वार पर कचरा और मलबा उठाने की सुविधा मिलेगी। एक कॉल पर ही नगर निगम की गाड़ी मौके पर पहुंच जाएगी और कचरा और मलबा उठाकर ले जाएगी। इसे भरयाल कचरा संयंत्र ले जाया जाएगा। महापौर सुरेंद्र चौहान के पिछले बजट में की इस घोषणा को नगर निगम लागू करने जा रहा है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है। लोग इस सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही व्हाट्सएप नंबर 9805201916 पर भी इसकी सूचना दे सकते हैं।

विज्ञापन


नगर निगम के अनुसार अभी शहर में सभी घरों से कूड़ा उठाया जा रहा है, लेकिन कई बार लोगों के घरों में शादी समारोह, धार्मिक कार्यक्रम आदि भी होते हैं। इन आयोजनों से भारी मात्रा में कचरा निकलता है। ऐसे में लोग इस कचरे को उठवाने के लिए नगर निगम से संपर्क कर सकते हैं। निगम तुरंत इसके लिए गाड़ी भेजेगा। इसके अलावा घरों में निर्माण और मरम्मत कार्य से निकला मलबा भी ठिकाने लगाने के लिए निगम गाड़ी की सुविधा देगा। यह मलबा और कचरा निगम भरयाल स्थित कूड़ा संयंत्र पहुंचाएगा। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि शहर के लोग इस सुविधा के लिए संपर्क कर सकते हैं। निगम भविष्य में इस काम के लिए गाड़ियों की संख्या भी बढ़ाएगा।
विज्ञापन


लोगों की टेंशन खत्म, साफ सुथरा होगा शहर
अभी शहर के लोगों को निर्माण और मरम्मत कार्य से निकला मलबा ठिकाने लगाने के लिए परेशानी होती है। कई लोग रात के समय यह मलबा रास्तों और सड़कों के किनारे बोरों में भरकर रख देते हैं। कई जगह नालों में मलबा फेंका जा रहा है। इससे शहर में गंदगी भी बढ़ रही है। साथ ही अवैध डंपिंग से जंगल भी बर्बाद हो रहे हैं। अब लोगों को मलबा ठिकाने लगाने की टेंशन नहीं रहेगी। निगम भरयाल में चिह्नित साइट पर इस मलबे को ठिकाने लगाएगा। इससे शहर साफ सुथरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वाहन किराया
पिकअप   650 रुपये
छोटा टिपर  1300 रुपये
बड़ा टिपर 2200 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed