फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gangu ram musafir hits out at prem kumar dhumal

कांग्रेस नेताओं की सलाह, बहुमत को चुनौती न दें धूमल

Sat, 15 Apr 2017 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 15 Apr 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
gangu ram musafir hits out at prem kumar dhumal
गंगूराम मुसाफिर - फोटो : फाइल फोटो

भोरंज उपचुनाव के बाद प्रदेश में तेज हुए सियासी घटनाक्रम के बीच कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बचाव में उतर आई है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर और महासचिव रामलाल ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की भोरंज उपचुनाव के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से त्यागपत्र की मांग पर हैरानी जताई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धूमल को देश के संविधान का सम्मान करते हुए प्रदेश में जनमत का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धूमल को बहुमत से चुनी गई सरकार को चुनौती देने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पास पूर्ण बहुमत है और वीरभद्र सिंह सत्ता पक्ष के सर्वोच्च नेता हैं। कहा कि भाजपा और धूमल दोनों के पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है, जिससे वे मुख्यमंत्री को उनके पद से हटा पाएं।
विज्ञापन


नेताओं ने भोरंज उप चुनाव में भाजपा की जीत को सामान्य बताते हुए कहा है कि यह क्षेत्र उन्हीं का था। भोरंज के लोगों ने दिवंग्त ईश्वर दास धीमान के प्रति सहानुभूति वोट दिया है। भाजपा को इस परिणाम से अधिक उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। कहा है कि इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed