नौंवी की छात्रा से दरिंदगी, तीन दोस्तों ने किया गैंगरेप
हिमाचल में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नौंवी की छात्रा से तीन दोस्तों ने मिलकर गैंगरेप कर दिया। यहीं नहीं इसे जान से मारने तक की धमकी दी गई। ये सनसनीखेज मामला सोलन के धर्मपुर का है।
यहां नौवीं कक्षा की छात्रा के परिजनों ने तीन स्थानीय युवकों पर गैंगरेप के संगीन आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि बहला फुसला कर तीनों युवक उसे गांव की एक सुरंग में ले गए और वहां पर उससे बारी बारी दुराचार किया।
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता का कहना है कि आरोपियों ने उनकी बेटी से दुराचार किया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायत पर पुलिस ने 376 डी और 506 की धारा के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पहले करते थे छेड़खानी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता का कहना है कि तीनों युवक अकसर स्कूल के समय उनकी बच्ची को छेड़ा करते थे। कुछ दिन पहले जब वह अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी तो तीनों लड़की को बहला-फुसला कर किसी परिचित के ठिकाने पर ले गए।
वहां उन्होंने लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। साथ ही बात जगजाहिर करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच लड़की ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। उसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। धर्मपुर थाना प्रभारी ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।