फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gandhi Jayanti: himachal Governor said that Mahatma Gandhi is a source of inspiration for all of us

गांधी जयंती: राज्यपाल बोले- महात्मा गांधी हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है

Sat, 02 Oct 2021 08:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Oct 2021 08:23 PM IST
सार

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। हम सबको उनकी जीवनी पढ़नी चाहिए। उनका जीवन सादगी भरा था। महात्मा गांधी ने सफाई पर भी विशेष बल दिया था। हमें उनके बताए आदर्श पर चल कर आगे बढ़ना चाहिए। 

विज्ञापन
Gandhi Jayanti: himachal Governor said that Mahatma Gandhi is a source of inspiration for all of us
गांधी जयंती पर आयोजित समारोह में राज्यपाल व सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को रिज मैदान और सीटीओ पर बनी दोनों विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने भी पुष्प अर्पित किए। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। हम सबको उनकी जीवनी पढ़नी चाहिए। उनका जीवन सादगी भरा था। महात्मा गांधी ने सफाई पर भी विशेष बल दिया था। हमें उनके बताए आदर्श पर चल कर आगे बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा भारत की दो विभूतियों का जन्मदिन एक साथ है, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। महात्मा गांधी के जीवन से हम सबको बहुत कुछ सीखने को मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान को गति दी है। उन्होंने कहा लाल बहादुर शास्त्री एक ईमानदार एवं कर्मठ नेता थे, उनकी मृत्यु एक रहस्य ही रही, आज तक इसकी सच्चाई सामने नहीं आई। मुख्यमंत्री ने माल रोड पर खादी ग्रामोद्योग में जाकर अपने लिए जैकेट और पत्नी के लिए साड़ी खरीदी। कहा कि खादी को बढ़ावा देने के लिए गांधी का विशेष आग्रह और प्रयास रहा है।  
विज्ञापन


भाजपा उप चुनावों में चारों सीटों पर दर्ज करेगी बड़ी जीत : जयराम 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उप चुनावों में भाजपा चारों सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगी। कहा कि कोविड काल में भी हिमाचल का विकास जारी रहा। सरकार का 4 साल का कार्यकाल उत्तम रहा। विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारों सीटों पर पार्टी प्रत्याशी कौन हो सकते हैं, इस पर बैठक कर निर्णय लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बहादुर शास्त्री को याद किया

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नमन किया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शनिवार को कांग्रेस नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की फोटो पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विश्व को अहिंसा का संदेश दिया था, वह आज भी प्रासंगिक है। हाल ही में अमरीका के राष्ट्रपति ने भी महात्मा गांधी को याद करते हुए उन्हें महान बताया है, जो देश के लिए बहुत ही गौरव की बात है। 

इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी संजय दत्त, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक आशा कुमारी, डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, रामलाल ठाकुर, सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व विधायक हर्ष महाजन सहित प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और कांग्रेस पार्टी के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed