{"_id":"5f1c2720d11da301ea7a8396","slug":"game-of-cheating-in-the-name-of-job-at-gagal-airport-gang-giving-fake-appointment-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगल एयरपोर्ट में नौकरी के नाम पर ठगी का खेल, फर्जी नियुक्ति पत्र दे रहा गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगल एयरपोर्ट में नौकरी के नाम पर ठगी का खेल, फर्जी नियुक्ति पत्र दे रहा गिरोह
Sun, 26 Jul 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गगल (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, गगल (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 26 Jul 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
गगल एयरपोर्ट
हिमाचल के गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की अटकलों के बीच अब फर्जी नियुक्ति पत्र देकर एयरपोर्ट में नौकरी देने वाला गिरोह भी सक्रिय हो गया है। गिरोह लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये गगल एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर वसूल रहा है। गगल एयरपोर्ट के निदेशक किशोर शर्मा ने बताया कि एक युवक उनके पास उनके फर्जी हस्ताक्षर युक्त फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर आया। इस दौरान युवक ने उन्हें नौकरी देने की बात कही।
विज्ञापन
वहीं जांच-पड़ताल में पाया गया कि युवक के पास जो नियुक्ति पत्र है, वह फर्जी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह किसी के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि युवा ध्यान में रखें कि एयरपोर्ट पर हर नौकरी एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से ही निकाली जाती है, न की किसी व्यक्ति विशेष उनकी नियुक्तियां करता है। उन्होंने कहा कि लोगों को नौकरी संबंधी जानकारी एक बार एयरपोर्ट अथॉरिटी से जरूर लेनी चाहिए, ताकि वे ठगी का शिकार होने से बच सकें।
विज्ञापन