{"_id":"6318b0f5ebcb6b11987880e7","slug":"gajendra-singh-shokhawat-and-anurag-thakur-including-bhagwant-man-manish-sisodia-rally-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: मंडी में गरजेंगे सीएम जयराम, भगवंत मान-मनीष सिसोदिया समेत गजेंद्र सिंह शोखावत और अनुराग ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: मंडी में गरजेंगे सीएम जयराम, भगवंत मान-मनीष सिसोदिया समेत गजेंद्र सिंह शोखावत और अनुराग ठाकुर
Wed, 07 Sep 2022 08:28 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Sep 2022 08:28 PM IST
सार
गुरुवार को मंडी के धर्मपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और सीएम जयराम ठाकुर गरजेंगे। करोड़ों की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के साथ प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में समारोह होगा।
विज्ञापन
सीएम जयराम, भगवंत मान,मनीष सिसोदिया, गजेंद्र सिंह शोखावत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को मंडी के धर्मपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और सीएम जयराम ठाकुर गरजेंगे। करोड़ों की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के साथ प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में समारोह होगा। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी छोटी काशी मंडी में हुंकार भरेगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंडी के सांस्कृतिक भवन में केजरीवाल की पांचवीं गारंटी का एलान करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के लोगों को चार गारंटी दी हैं। आठ सितंबर का दिन धर्मपुर विस क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक होगा। दो केंद्रीय मंत्री और सीएम यहां एक साथ गरजेंगे। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धर्मपुर में एक साथ होंगे। यहां जहां करोड़ों के उदघाटनव शिलान्यास होंगे। वहीं, बड़ी सौगातें भी मिलने की उम्मीद है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान नौ सितंबर को सांस्कृतिक सदन में पांचवीं गारंटी की घोषणा करेंगे। आम आदमी पार्टी घोषणापत्र में भरोसा नहीं करती है, हम गारंटी देते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के मंडी आगमन की तैयारियां तेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंडी में प्रस्तावित दौरे को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि यह दौरा 20 सितंबर या इसके आसपास हो सकता है। पड्डल मैदान में यह रैली करवाने की योजना है। इसमें पीएम विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी कर सकते हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा रैली में भारी शक्ति प्रदर्शन की तैयारियों में जुट गया है। एक लाख से अधिक युवाओं को इस रैली में एकत्र करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन