फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   G20 summit: 20 countries will gather in Himachal's Dharamsala to host India

G20 summit: भारत की मेजबानी में हिमाचल के धर्मशाला में जुटेंगे 20 देश

Thu, 19 May 2022 11:31 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 May 2022 11:31 AM IST
सार

धर्मशाला शहर को बैठक के लिए देश भर में चिह्नित किए गए 33 शहरों में शामिल किया गया है। जी-20 सम्मेलन की प्रस्तावित बैठक को लेकर जी-20 के लोजेस्टिक सलाहकार अशोक कुमार की अगुवाई में एक टीम ने धर्मशाला में शिखर सम्मेलन को लेकर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा तथा मूल्यांकन किया। 

विज्ञापन
G20 summit: 20 countries will gather in Himachal's Dharamsala to host India
जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

 वर्ष 2023 में धर्मशाला में दुनिया भर के 20 देश उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। ये देश भारत की मेजबानी में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए धर्मशाला आएंगे। भारत एक दिसंबर, 2022 को इंडोनेशिया से जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। धर्मशाला शहर को बैठक के लिए देश भर में चिह्नित किए गए 33 शहरों में शामिल किया गया है। जी-20 सम्मेलन की प्रस्तावित बैठक को लेकर जी-20 के लोजेस्टिक सलाहकार अशोक कुमार की अगुवाई में एक टीम ने धर्मशाला में शिखर सम्मेलन को लेकर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा तथा मूल्यांकन किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में भारत में प्रस्तावित जी-20 शिखर सम्मेलन की एक बैठक धर्मशाला में भी प्रस्तावित है। बुधवार को जी-20 के लोजेस्टिक सलाहकार अशोक कुमार की अगुवाई में एक टीम ने शिखर सम्मेलन की प्रस्तावित बैठक को लेकर व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया। साथ ही जिला प्रशासन के साथ भी एक बैठक की। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि जी-20 के प्रस्तावित बैठकों को लेकर देश के 33 शहरों सहित धर्मशाला को भी चिह्नित किया गया है। यहां बैठक को लेकर आवश्यक सुविधाओं की जांच के लिए जी-20 की एक टीम ने प्रवास किया है।
विज्ञापन


बैठक के आयोजन स्थल, ठहरने इत्यादि की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस पर जल्द फैसला लेगी। उपायुक्त ने विदेश मंत्रालय की टीम को आश्वस्त किया कि धर्मशाला में सम्मेलन की बैठक के लिए जरूरी बिंदुओं को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि अगले साल सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा है। शिखर सम्मेलन में 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अन्य प्रतिनिधि आएंगे। इस अवसर पर एडीसी गंधर्वा राठौढ़, एडीएम रोहित राठौर, एसडीएम शिल्पी बेक्टा सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जी 20 में ये देश हैं शामिल
जी20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, जर्मनी, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।


जी20 की यह है ताकत
जी 20 विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों और यूरोपीय संघ को साथ लाता है। इसके सदस्य देशों को विश्व की कुल जीडीपी में 80 फीसदी योगदान है, जबकि विश्व व्यापार में इनका 75 फीसदी और विश्व की कुल आबादी में 60 फीसदी हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed