फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   G-20 conference: Apple will not go from Himachal to Delhi for four days, gardeners advised to stop plucking

जी-20 सम्मेलन: हिमाचल से चार दिन दिल्ली नहीं जाएगा सेब, बागवानों को तुड़ान रोकने की सलाह

Fri, 08 Sep 2023 10:21 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Sep 2023 10:21 AM IST
सार

सेब की गाड़ियों को गुरुवार से लेकर 10 सितंबर तक दिल्ली जाने की अनुमति नहीं होगी। सेब को दिल्ली भेजने के लिए आने वाली समस्या को देखते हुए बागवानों ने तुड़ान रोक दिया है। 

विज्ञापन
G-20 conference: Apple will not go from Himachal to Delhi for four days, gardeners advised to stop plucking
हिमाचल सेब - फोटो : संवाद

विस्तार

देश की राजधानी नई दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 सम्मेलन के चलते हिमाचल का सेब आजादपुर सब्जी मंडी नहीं जाएगा। सेब की गाड़ियों को गुरुवार से लेकर 10 सितंबर तक दिल्ली जाने की अनुमति नहीं होगी। सेब को दिल्ली भेजने के लिए आने वाली समस्या को देखते हुए बागवानों ने तुड़ान रोक दिया है। प्रदेश में इन दिनों सेब का सीजन जोरों पर है। वीरवार को दिल्ली की आजादपुर मंडी के लिए सेब की गाड़ियां नहीं गईं। कुल्लू से जाने वाली गाड़ियां तीसरे दिन दिल्ली की आजादपुर मंडी पहुंचती हैं। हालांकि यूपी, बिहार, पश्चिमी बंगाल की मंडियों के लिए जाने वाली खेप बिना किसी बाधा के जारी रहेगी।

विज्ञापन


इन राज्यों की छोटी-छोटी मंडियों सेब की काफी अधिक खरीद होती है। ऐसे में सूबे की सब्जी मंडियों में आए हुए व्यापारी बागवानों से सेब खरीदकर दिल्ली की बजाय अन्य मंडियों में भेज सकते हैं। कुल्लू की सब्जी मंडी बंदरोल, सब्जी मंडी पतलीकूहल, भुंतर, शाट में मिलाकर करीब 80,000 से 90,000 सेब क्रेट हर दिन आ रहे हैं। कुल्लू से करीब छोटे-बड़े 500 वाहन सेब लेकर बाहरी मंडियों के लिए निकल रहे हैं। जी-20 सम्मेलन में कड़ी सुरक्षा को देखते हुए सेब दिल्ली भेजने वाली बागवानों को इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


कुल्लू में करीब 40 फीसदी बागवान सेब को कमीशन एजेंटों के माध्यम से दिल्ली की आजादपुर मंडी में बेचते हैं। दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में एसबीटी फ्रूट कंपनी के कुल्लू के जिला प्रतिनिधि नरेश राणा ने कहा कि दिल्ली की आजादपुर मंडी में सेब के लदे वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक बंद रखी गई है। इसलिए कुल्लू से दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी जाने वाले सेब के ट्रक 11 सितंबर को ही मंडी में जा सकेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवानों से की गई है सेब का तुड़ान न करने की अपील
कुल्लू फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने कहा कि जी-20 सम्मेलन को देखते हुए बागवानों से तुड़ान न करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान दिल्ली में वाहनों की आवाजाही के साथ ही रेहड़-फड़ी भी बंद की गई है। फलों के दामों में गिरावट की भी आशंका हैं। इसलिए बागवान सेब तुड़ान में जल्दबाजी न करें।


भट्ठाकुफर फल मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रताप चौहान ने बताया कि इन दिनों मंडी में सेब की आपूर्ति कम हो गई है। आजादपुर मंडी में शिमला से सेब की काफी आपूर्ति जाती है। चार दिन तक मंडी बंद रहने से भट्ठाकुफर फल मंडी में सेब की आमद बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed