फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Full moon Party at Manali, police caught 200 foreigners.

मनाली में फुल मून पार्टी मनाते पकड़े गए 200 विदेशी, सामान जब्त

Sat, 23 Jul 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल Updated Sat, 23 Jul 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
Full moon Party at Manali, police caught 200 foreigners.
करीब दो सौ विदेशी ऊंची आवाज में डीजे बजाकर पार्टी का मजा ले रहे थे। - फोटो : demo pic

पर्यटन नगरी मनाली से सटे शनाग गांव के विराने में फुल मून पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। करीब दो सौ विदेशी ऊंची आवाज में डीजे बजाकर पार्टी का मजा ले रहे थे। हालांकि पुलिस ने छापामार कर उनकी पाटी को भंग कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वीरवार रात पूर्णिमा के अगले दिन ब्यास नदी के किनारे शांत वादियों में पार्टी मनाने के लिए विभिन्न देशों से आए विदेशी मनाली के शनाग गांव के गिरी कैंप के समीप जमा हो गए।
विज्ञापन


जहां वे विदेशी धुन पर ऊंची आवाज में डीजे बजाने लगे। बताया जा रहा है कि डीजे में इतने हाईटैक स्पीकर इस्तेमाल हो रहे थे कि पूरा शनाग गांव गूंज उठा। रात करीब नौ बजे वहां से गुजरे रहे एसएचओ मनाली कृष्ण दत्त शर्मा ने जब ऊंची आवाज सुनी। तो वे पार्टी में झूम रहे विदेशियों के पास पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इजराइल के एक शख्स ने दी थी पार्टी

Full moon Party at Manali, police caught 200 foreigners.

उनसे पार्टी करने के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा दी गई परमिशन के बारे में कागज दिखाने को कहा। लेकिन वे कोई परमिशन नहीं दिखा सके। लिहाजा उनके खिलाफ इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

जमानती अपराध होने के चलते बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इधर, मनाली के डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि इस पार्टी को इजराइल के एक नागरिक ने आयोजित किया था। पार्टी के दौरान नशे का इस्तेमाल नहीं हो रहा था। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

इन स्थानों पर होती है फूल मून पार्टी

Full moon Party at Manali, police caught 200 foreigners.

पार्वती वैली और मलाणा फूल मून पार्टियों के लिए जाने जाते रहे है। मलाणा की मैजिक वैली, कसोल, तुलगा और पुलगा में फूल मूलन पार्टियां आयोजित होती रही हैं। मनाली की वादियों में भी इस तरह की पार्टियों के लिए विदेशियों को आकर्षित करती हैं।

लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते अब यह कम ही देखने को मिलते है। अब तो ऐसी पार्टियां पुलिस तथा प्रशासन की परमिशन के बिना संभव नहीं है। दो साल पहले पुलिस ने कसोल में एक रेव पार्टी पर रेड मारी थी। जिसमें विदेशी नशे की हालत में मिले थे।

पार्टी में खूब डांस करते हैं विदेशी
फूल मूल पार्टी में अंग्रेजी धूनों पर विदेशी खूब डांस करते हैं। ऊंचे वॉल्यूम के साथ विदेशी रात भर खूब एन्ज्वाय करते हैं। लेकिन अब इस तरह की पार्टियां हिमाचल की वादियों में नहीं होती है। हालांकि चोरी छिपे विदेशी इस तरह के आयोजन करने की फिराक में रहते हैं। लेकिन पुलिस त्वरित कार्रवाई कर शिकंजा कसती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed