फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Frozen ice layer in ice skating rink, preparation for trial in two days

Shimla: आइस स्केटिंग रिंक में जमी बर्फ की परत, दो दिन में ट्रायल की तैयारी

Fri, 09 Dec 2022 09:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Dec 2022 09:49 PM IST
सार

शुक्रवार को सुबह रिंक के 40 से 50 फीसदी हिस्से में पानी को जमा कर बर्फ जमी थी, दिन के समय धूप खिलने और तापमान के बढ़ने के बाद यह देर नरम पड़ गई थी। 

विज्ञापन
Frozen ice layer in ice skating rink, preparation for trial in two days
आइस स्केटिंग रिंक शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक में बर्फ की परत जम चुकी है। शुक्रवार को सुबह रिंक के 40 से 50 फीसदी हिस्से में पानी को जमा कर बर्फ जमी थी, दिन के समय धूप खिलने और तापमान के बढ़ने के बाद यह देर नरम पड़ गई थी। जिस तरह से रात को मौसम साफ रह रहा है और तापमान गिरने और कोहरा पड़ने का क्रम चल रहा है, इससे अगले दो दिनों में रिंक में स्केटिंग करने के लिए बर्फ जम जाएगी। शिमला आइस स्केटिंग रिंक अब इस सीजन का पहला स्केटिंग ट्रायल अगले दो दिनों में करने की तैयारी कर रहा है। ट्रायल सुबह के सत्र में ही करवाया जाएगा। शाम के सत्र में बर्फ नर्म पड़ जाती है। इस ट्रायल के साथ ही क्लब इस सीजन के लिए स्कूली बच्चों और अन्य आयु वर्ग के नए स्केटर्स के लिए सीजन की सदस्यता दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर देगा।

विज्ञापन


वहीं क्लब के पुराने सदस्यों के प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। शिमला आइस स्केटिंग क्लब के सचिव मनप्रीत सैंबी, संगठन सचिव पंकज प्रभाकर ने बताया कि जिस तरह से रिंक में बर्फ की परतें जमने का क्रम चल रहा है, इससे आने वाले दो से तीन दिनों में रिंक  स्केटिंग के ट्रायल को तैयार होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि एक से डेढ़ इंच तक बर्फ  की परत रिंक के आधे हिस्सा में जम चुकी है। इसमें अधिक छांव वाले एरिया में बर्फ अच्छी जम चुकी है, जहां धूप पड़ती है, वहां पर जमी बर्फ दिन में नरम पड़ जाती है। उन्होंने कहा कि दो से तीन रात तक मौसम साफ रहा और बादल न रहे, तो ट्रायल के लिए रिंक तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब ने सीजन के ट्रायल और स्केटिंग के लिए सभी तैयारियां पूरी की है। उम्मीद है जल्द ही स्केटिंग का ट्रायल हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed