{"_id":"66d9b7fcb49382e12209b239","slug":"from-doctors-in-kumarsen-union-angry-over-misbehavior-shimla-news-c-19-sml1001-404767-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कुमारसेन में डॉक्टरों से \nदुर्व्यहार पर संघ भड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कुमारसेन में डॉक्टरों से दुर्व्यहार पर संघ भड़का
विज्ञापन
चिकित्सा अधिकारी संघ ने कार्रवाई मांग
बोले, पुलिस ने शिकायत पर नहीं दिखाई गंभीरता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज का प्रकरण अभी शांत भी नहीं हुआ वहीं जिले में रात्रि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और महिला स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इससे चिकित्सक संघ भड़क गया है।
हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ जिला शिमला के अध्यक्ष डॉ. दीपक कैंथला, महासचिव डॉ. योगराज वर्मा और प्रेस सचिव डॉ. युगवीर ने बताया कि दो लोग बीती रात 10 बजे सिविल अस्पताल कुमारसेन आए। इनमें से एक को कुत्ते ने काटा था। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने उपचार दिया। बावजूद इसके डॉक्टर और अन्य स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया गया। अध्यक्ष डॉ. दीपक कैंथला ने बताया कि इस बारे में डॉक्टर ने स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचित किया। लिखित में भी शिकायत भी की है लेकिन पुलिस ने कार्रवाई तक नहीं की। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। यह राज्य में कानून और व्यवस्था की गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ऐसा दोबारा न हो इसके लिए स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं।