फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   freshar party organised in igmc by nursing students

तस्वीरें: शिखा के सिर सजा मिस फ्रेशर का ताज, बनीता फर्स्ट रनरअप

Sat, 18 Nov 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 18 Nov 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
freshar party organised in igmc by nursing students

आईजीएमसी के सभागार में शनिवार को पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। अस्पताल में कॉलेज प्राचार्य का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे डॉ. सुरेंद्र सोढी कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। 

विज्ञापन

freshar party organised in igmc by nursing students

इस दौरान छात्राओं की ओर से कैटवॉक भी की गई। इसमें छात्राओं ने स्टेज पर खूब जलवे बिखेरे। कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडलों ने परिणाम सुनाए। इसमें मिस फ्रेशर का ताज शिखा के सर सजा। पहली रनरअप बनीता नेगी और सेकंड रनरअप ईना रहीं।

इसके अलावा मिस परफेक्ट निशा, मिस कान्फिडेंट मीना नेगी, मिस पर्सनेलिटी रितुल, मिस क्यूट स्माइल शीतल, मिस अटायर मनु, मिस ब्यूटीफुल ईशानी, जबकि मिस ईविल कविता को चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

freshar party organised in igmc by nursing students

दूसरी ओर नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने कार्यक्रम में सरस्वती वंदना और शिव की स्तुति भी पेश की। इसमें रंजना, अंजलि, शिखा, प्रीती, ललिता, मोनिका, पूजा, कोमल, पूजा शर्मा और काजल की दमदार प्रस्तुतियों ने चार चांद लगाए। जबकि, शीतल, प्रियंका, प्रिंजल और पूजा शर्मा ने गीत पेश किए। इसके अलावा नितिका, मिताली, मीनाक्षी, शामिली, पायल, अनामिका, मनीषा, शिखा भाटिया, शिखा चौधरी, शिवानी, नितिका और नेहा ने भंगड़ा पेश किया। इसके बाद छात्राओं की ओर से पहाड़ी नाटियां भी पेश की गईं। 

विज्ञापन

freshar party organised in igmc by nursing students

पहाड़ी गाने पर छात्राओं ने लच्छी लच्छी लोग गलांदे... डीजे पांदे बाजी नाटी... धारों पांदे कुपड़ी मामा... लागा लागा तांतरा लागा... और भाई री सालिये तू... गीतों पर नेहा नेगी, विमल, काजल, शिल्पा, डिंपल, अदिति, पूजा शर्मा, मोनिका, रंजना, ललिता और आकृति ने शानदार प्रस्तुति दी।

freshar party organised in igmc by nursing students

इस दौरान आईजीएमसी, सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज समेत कॉलेज प्राचार्य और एसीएफ स्टाफ समेत छात्राओं ने जमकर ठुमके लगाए। इस अवसर पर सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल कृष्णा चौहान, आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद, नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट आईजीएमसी आरडी नेगी, संजीव सूद, ऊषा मेहता समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed