{"_id":"601a4a158ebc3eece95501fe","slug":"fresh-snowfall-in-kufri-narkanda-of-shimla-district-tourist-not-allowed-to-pass-through-atal-tunnel-rohtang","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: शिमला- लाहौल में ताजा बर्फबारी, अटल टनल नहीं जा पाएंगे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: शिमला- लाहौल में ताजा बर्फबारी, अटल टनल नहीं जा पाएंगे पर्यटक
Wed, 03 Feb 2021 12:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
शिमला: कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में बुधवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई है।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में बुधवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई है। कुफरी में नेशनल हाईवे खुला है लेकिन नारकंडा में वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। वाहनों को वाया बसंतपुर भेजा जा रहा है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में भी करीब एक माह बाद मौसम ने करवट ली है। रोहतांग के साथ ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह से ही कुल्लू व लाहौल-स्पीति में बादल छाए हुए हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से घाटी में ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया है जिससे कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। प्रशासन ने आगामी तीन दिनों तक खराब मौसम को देखते हुए पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों और पहाड़ों की ओर न जाने की हिदायत दी है। प्रशासन व पुलिस के द्वारा इसको लेकर बकायदा एडवाइजरी भी जारी की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने सैलानियों को पर्यटन स्थल सोलंगनाला में ही रोक दिया है और पांच फरवरी तक पर्यटक अटल टनल रोहतांग नहीं जा सकेंगे। घाटी में मौसम पांच फरवरी तक खराब रहेगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों ही फोर वाई फोर वाहनों की आवाजाही के लिए अटल टनल रोहतांग बहाल हुई थी। एक बार फिर टनल पर्यटकों के लिए बंद होने से पर्यटक अब नॉर्थ पोर्टल में बर्फ का लुत्फ नहीं उठा सकेंगे। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में चल रहे स्नो फेस्टिवल में भी फिलहाल पर्यटक नहीं पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन