{"_id":"1c305251627ea5116ddb8a2dc579790c","slug":"fresh-snowfall-at-rohtang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग समेत हिमाचल की चोटियों पर ताजा हिमपात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग समेत हिमाचल की चोटियों पर ताजा हिमपात
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 11 Jun 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बुधवार को भी बर्फ के फाहे गिरे। रोहतांग दर्रा सहित राज्य की कई ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरी। जिले के निचले इलाकों में दोपहर बाद तेज और भारी बारिश हुई। रोहतांग दर्रे के सैर-सपाटे पर गए देशी-विदेशी सैलानियों ने ताजा बर्फ के फाहों का भरपूर आनंद उठाया।
विज्ञापन
उधर, मौसम विज्ञान विभाग शिमला का पूर्वानुमान है कि वीरवार कोप्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव आने से शाम को तेज हवा के साथ थोड़ी देर के लिए जोरदार बारिश हुई। बारिश के साथ ओले भी पड़े।
विज्ञापन
ऊना में देर शाम चले तेज तूफान से जहां दर्जनों दुकानों के बोर्ड हवा में उड़ गए। गगरेट, चिंतपूर्णी, बंगाणा आदि में कई पेड़ गिर गए। गगरेट के भरवाईं मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप की छत उड़ गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा है कि आगामी दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में गर्जना के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।