फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   French fries will be made from Kufri fryom potatoes developed in Himachal

Kufri Fryom Potato: हिमाचल में विकसित कुफरी फ्रायोम आलू से बनेंगे फ्रेंच फ्राइज, सीपीआरआई करेगा एमओयू

Tue, 25 Mar 2025 10:24 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Mar 2025 10:24 AM IST
सार

सीपीआरआई ने फ्रेंच फ्राइज इंडस्ट्री के लिए आलू की नई किस्म कुफरी फ्रायोम विकसित की है। लाइसेंसिंग प्रक्रिया के तहत यह किस्म गुजरात की फ्रेंच फ्राइज इंडस्ट्री को उपलब्ध करवाई जाएगी। 

विज्ञापन
French fries will be made from Kufri fryom potatoes developed in Himachal
कुफरी फ्रायोम आलू - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला (सीपीआरआई) ने फ्रेंच फ्राइज इंडस्ट्री के लिए आलू की नई किस्म कुफरी फ्रायोम विकसित की है। लाइसेंसिंग प्रक्रिया के तहत यह किस्म गुजरात की फ्रेंच फ्राइज इंडस्ट्री को उपलब्ध करवाई जाएगी। अगले माह सीपीआरआई और गुजरात की फ्रेंच फ्राइज इंडस्ट्री के बीच इसे लेकर एमओयू होगा। उन्नत किस्म का आलू मिलने से विदेशों में फ्रेंच फ्राइज का निर्यात बढ़ेगा। भारत में बनने वाले फ्रेंच फ्राइज की विदेशों में भारी मांग है। सालाना औसतन 1.35 लाख टन फ्रेंच फ्राइज भारत से अन्य देशों को निर्यात होता है।

विज्ञापन

सीपीआरआई शिमला के निदेशक डॉ. ब्रजेश सिंह ने हाल ही में वैज्ञानिकों के साथ गुजरात की आलू प्रसंस्करण व फ्रेंच फ्राइज इंडस्ट्री का दौरा किया था। फ्रेंच फ्राइज इंडस्ट्री संचालकों ने सीपीआरआई के समक्ष नई किस्में विकसित करने का प्रस्ताव रखा था। फ्रेंच फ्राइज का उत्पादन और निर्यात बढ़ाने के लिए कंपनियों को उन्नत किस्म के आलू बीज की जरूरत है। कंपनियों ने ऐसी किस्मों की मांग की है जो गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में लगे और इनमें बीमारियों का खतरा कम हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भंडारण को आधुनिक तकनीक विकसित करने की भी मांग की है, जिससे करीब 10 से 12 महीने तक आलू का भंडारण हो और फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए इसकी गुणवत्ता बनी रहे। सीपीआरआई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेज सूद ने बताया कि कुफरी फ्राइसोना किस्म चिप्स बनाने के लिए खासी पसंद की जा रही है। देश में चिप्स बनाने के लिए इस्तेमाल हो रहे आलू की कुल खपत का 20 फीसदी यही किस्म है।

विज्ञापन


फ्रेंच फ्राइस इंडस्ट्री के लिए आलू की नई किस्म कुफरी फ्रायोम विकसित की है। लाइसेंसिंग के माध्यम से इसे गुजरात की फ्रेंच फ्राइज इंडस्ट्री को उपलब्ध करवाया जाएगा। जल्द इसके लिए एमओयू होगा। फ्रेंच फ्राइज इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप अन्य नई किस्में भी विकसित की जाएंगी। -डॉ. ब्रजेश सिंह, निदेशक, सीपीआरआई शिमला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed