{"_id":"6a170adcd258a75cb605ea4b","slug":"french-beans-supply-in-dhali-mandi-decreased-prices-increased-by-15-to-20-rupees-shimla-news-c-19-sml1002-728525-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ढली मंडी में फ्रासबीन की आपूर्ति \nघटी, दाम 15 से 20 रुपये तक बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ढली मंडी में फ्रासबीन की आपूर्ति घटी, दाम 15 से 20 रुपये तक बढ़े
विज्ञापन
मंडी में फ्रासबीन 90 रुपये प्रति किलो तक बिकी
फ्रासबीन की करीब 500 से 600 बोरियां आई थीं बिकने
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की ढली सब्जी मंडी में रविवार को फ्रासबीन की आपूर्ति कम हो गई। आपूर्ति घटने के बाद फ्रासबीन के दामों में एक बार फिर उछाल आ गया है। फ्रासबीन के दाम 15 से 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं।
बुधवार को मंडी में फ्रासबीन 70 से 90 रुपये प्रति किलो तक बिकी। आढ़तियों का कहना है कि प्रदेश में चल रही पंचायत चुनाव प्रक्रिया के चलते मंडी में सब्जियों की आपूर्ति कम हो गई है। बुधवार को कम मात्रा में सब्जियां मंडी पहुंची थीं। इसी के चलते सब्जियों के दामों में थोड़ा उछाल आया है। फ्रासबीन की करीब 500–600 बोरियां आई थीं जो बीते दिनों के मुकाबले लगभग आधी हैं। आपूर्ति कम होने के बाद दामों में उछाल आया और फ्रासबीन 70 से 90 रुपये प्रति किलो तक बिका। वहीं मटर की भी करीब 200 से 250 बोरियां मंडी में आईं। मटर 30 से 50 रुपये प्रति किलो तक बिका। इसके अलावा फूलगोभी की 100 से ज्यादा बोरियां आईं। फूलगोभी 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक बिकी।
ढली मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के कारण मंडी में आपूर्ति कम हुई है, जिसके चलते कुछ सब्जियों के दामों में उछाल आया है। उन्होंने कहा कि सब्जियों का सीजन अब पूरी रफ्तार पर है और सभी सब्जी-बहुल क्षेत्रों से आपूर्ति आ रही है। बाहरी राज्यों में मांग कम हो गई है। हैदराबाद, बैंगलूरू समेत कई शहरों में स्थानीय सब्जियों का सीजन शुरू हो गया है, जिससे वहां से मांग घट गई है। फिलहाल मंडी से महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात के कई शहरों के लिए सब्जियों की सप्लाई जा रही है।