{"_id":"628baade34e4e30a0c6cc4ff","slug":"freight-reduced-sirmour-truck-operator-union-reduced-freight-new-rates-will-be-applicable-from-may-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Freight Reduced: सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने घटाया मालभाड़ा, 25 मई से लागू होंगी नई दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Freight Reduced: सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने घटाया मालभाड़ा, 25 मई से लागू होंगी नई दरें
Mon, 23 May 2022 09:13 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 23 May 2022 09:13 PM IST
सार
सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा साहिब के पास करीब 1358 से अधिक छोटे और बड़े मालवाहक ट्रक हैं, जो स्थानीय उद्योगों का कच्चा और तैयार माल भारत के विभिन्न राज्यों के कोने-कोने तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने बढ़ाया मालभाड़ा(सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
विस्तार
पेट्रो पदार्थों में कटौती के बाद हिमाचल प्रदेश की सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने मालभाड़े में तीन रुपये प्रति किलोमीटर कटौती का निर्णय लिया है। सोमवार को हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा इकाई और सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें मालभाड़ा घटाने पर सहमति बनी। नया मालभाड़ा 25 मई से लागू कर दिया जाएगा। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा साहिब के पास करीब 1358 से अधिक छोटे और बड़े मालवाहक ट्रक हैं, जो स्थानीय उद्योगों का कच्चा और तैयार माल भारत के विभिन्न राज्यों के कोने-कोने तक पहुंचाते हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने डीजल के दामों में राहत दी है।
विज्ञापन
इसके बाद सोमवार को हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल और द सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान सरदार बलजीत सिंह नागरा समेत उद्योगपतियों और ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक में मालभाड़े की दरें कम करने पर सहमति बनी। मालभाड़े की नई दरों को बुधवार से लागू किया जाएगा। प्रदेश चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल और सिरमौर ट्रक यूनियन पांवटा के प्रधान बलजीत नागरा ने बताया कि बैठक में प्रति किलोमीटर तीन रुपये मालभाड़े में कटौती की गई है।
विज्ञापन
ये होंगी नई मालभाड़ा दरें
स्टेशन का नाम पुराना भाड़ा नया भाड़ा
बंगलूरू 108800 100700
कोलकाता 74350 69350
मुंबई 71900 66900
अहमदाबाद 52750 48550
दिल्ली 17700 16950