मुफ्त परिवहन सेवा की पूरी लिमिट भी नहीं खर्च सके ज्यादातर विधायक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विधानसभा में हाल ही में मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और विधायकों व पूर्व विधायकों का मुफ्त परिवहन सेवा का भत्ता बढ़ाने का बिल मंजूर कर दिया है। लेकिन विधानसभा के वर्तमान व पूर्व सदस्यों में ज्यादातर पूर्व में तय इस मद की अधिकतम राशि खर्च ही नहीं कर पाए।
साल 2018-19 के वित्त वर्ष के दौरान कुल 39 वर्तमान विधायकों ने इस मद से राशि खर्च की लेकिन सिर्फ दो ही पूरी राशि खर्च सके। वहीं, पूर्व विधायकों में 58 ने इस मद से राशि खर्च की और सिर्फ 4 पूर्व विधायक ही अधिकतम लिमिट को छू सके। इस सब के बावजूद सरकार ने भत्ता बढ़ाने की कवायद की और इसे एक लाख रुपये तक बढ़ाने का विधेयक पारित कर उसे राजभवन को भेज दिया है।
बीते विधानसभा के मानसून सत्र से अभी तक आम लोगों में विधायकों के भत्ते बढ़ने को लेकर खासी नाराजगी है। लोग प्रदेश व देश की माली स्थिति का हवाला देते हुए इसका विरोध किया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन से लेकर मंत्रियों विधायकों को पैसा देने के लिए भीख तक मांगी। लेकिन जब विधानसभा में सूचना का अधिकार के तहत इस मद में खर्ची गई राशि का ब्योरा मांगा गया तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई।
कहने को तो विधानसभा में 99 प्रतिशत विधायकों ने इस मद के बढ़ने का समर्थन किया लेेकिन सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार की लगाई आरटीआई से प्राप्त सूचना के अनुसार सिर्फ चार मौजूदा विधायक ही पिछले वित्त वर्ष के दौरान ढाई लाख रुपये की अधिकतम लिमिट खर्च कर सके। यही नहीं सिर्फ 4 पूर्व विधायक ही सवा लाख की लिमिट का लाभ ले पाए। जाहिर है जब विधायक पूर्व विधायक अधिकतम लिमिट तक भी नहीं पहुंच सके, ऐसे में सरकार द्वारा इस लिमिट को बढ़ाने पर सवाल उठना लाजमी है।
इन विधायकों-पूर्व विधायकों ने खर्चे एक लाख से ज्यादा
नाम राशि
आशा कुमारी 249905
राकेश जम्वाल 249470
बिक्रम सिंह जरयाल 118232
राकेश पठानिया 138503
पवन काजल 102198
आशीष बुटेल 154585
सुरेंद्र शौरी 110948
राजेंद्र राणा 187212
प्रकाश प्रेम कुमार 165606
सुखविंद्र सिंह सुक्खू 208187
मुकेश अग्निहोत्री 122536
सुभाष ठाकुर 114476
सुरेश कश्यप 142721
विनय कुमार 175937
विक्रमादित्य सिंह 108939
मोहन लाल ब्राक्टा 141649
बलदेव सिंह तोमर 125000
राजेश धर्माणी 125000
विजय सिंह मनकोटिया 125000
ठाकुर सिंह भरमौरी 125000
दूलो राम 100574
हर्ष महाजन 104436
सोहन लाल ठाकुर 117500
चंद्रेश कुमारी 118203
कई विधायकों ने एडवांस से भी कम खर्चे
विधायकों को मुफ्त परिवहन फैसिलिटी के लिए 2018-19 में 25 हजार रुपये तक का एडवांस मिलने का भी प्रावधान था। लेकिन कई विधायक तो इस राशि तक भी खर्च नहीं कर सके। विधायक अरुण कुमार सिर्फ 4993 रुपये ही खर्च सके तो जवाहर ठाकुर 22115, कमलेश कुमारी 7487, आईडी लखनपाल 22115, जीत राम कटवाल 15944, रामलाल ठाकुर 18814, राकेश सिंघा 24592 और अनिरुद्घ सिंह सिर्फ 2720 रुपये ही खर्च सके।