फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Free PGDCA adn DCa courses by Himachal Pradesh Kaushal Vikas Nigam

Himachal Kaushal Vikas Nigam: निशुल्क होंगे अब डीसीए और पीजीडीसीए के कोर्स

Mon, 13 Jun 2022 02:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Jun 2022 02:37 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक दीपक शर्मा ने बताया कि नए निर्देशों के तहत डीसीए और पीजीडीसीए कोर्स अब निशुल्क शुरू होंगे।

विज्ञापन
Free PGDCA adn DCa courses by Himachal Pradesh Kaushal Vikas Nigam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से करवाए जाने वाले डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (डीसीए) और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (पीजीडीसीए) कोर्स में अब प्रशिक्षुुओं को किसी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी। प्रशिक्षण शुरू होने से पहले प्रदेश के हजारों युवाओं को बड़ी राहत हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से दी गई है। इससे पहले इन कोर्सों के लिए रिफंडेबल फीस का प्रावधान था।

विज्ञापन


निगम प्रबंधन ने अब इसमें बदलाव किया है। अब प्रशिक्षुओं को कोई फीस नहीं देनी है। दोनों कोर्स पूरी तरह निशुल्क होंगे। इसी माह कोर्सों की पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से डीसीए और पीजीडीसीए के कोर्स रिफंडेबल फीस के आधार पर शुरू किए जाने थे। निर्धारित फीस को दो चरणों में प्रशिक्षु जमा करवा सकते थे। डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए सालाना फीस 16,000 रुपये निर्धारित की गई थी। पीजीडीसीए के लिए 23,000 रुपये प्रशिक्षुओं को देने थे। 
विज्ञापन


अब नए निर्देशों के मुताबिक दोनों कोर्सों को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से निशुल्क कर दिया गया है। उन्हें इन कोर्सों की पढ़ाई के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक दीपक शर्मा ने बताया कि नए निर्देशों के तहत डीसीए और पीजीडीसीए कोर्स अब निशुल्क शुरू होंगे। इसी सत्र से यह निर्देश लागू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले यह कोर्स रिफंडेबल फीस के  तहत होने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed