गुड न्यूज! सभी मरीजों को मिलेंगी मुफ्त दवाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (रिपन) में अब डॉक्टर केवल वही दवा बाहर से लिख पाएंगे जो यहां उपलब्ध नहीं होगी। सभी मरीजों को अस्पताल से मुफ्त दवाएं देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इसमें उन आम मरीजों के लिए भी राहत भरी खबर है, जिनके पास आईआरडीपी और बीपीएल का कार्ड नहीं है। प्रबंधन का दावा है कि डॉक्टरों को अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की सूची पहले से ही उपलब्ध करवा दी गई है।
डॉक्टर से जांच कराने के बाद मरीज अस्पताल के दवा काउंटर में आएं। अपनी पर्ची दिखाएं और मुफ्त में दवा लें। सोमवार से यह व्यवस्था लागू की जा रही है।
महंगी दवाओं से मिलेगी निजात
प्रबंधन के इस फैसले से मरीजों को बाजार से महंगी दवा खरीदने से निजात मिल जाएगी। अस्पताल में अभी तक मुफ्त दवा की सुविधा केवल बीपीएल और आईआरडीपी के मरीजों को ही थी।
दवाओं की खरीद रोगी कल्याण समिति के फंड से हो रही है। मौजूदा समय में प्रबंधन का दावा है कि उनके पास करीब सभी दवाएं हैं। अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीजों को अस्पताल की इस योजना का पता ही नहीं है।
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीएल गोंटा ने कहा कि सभी वर्ग के मरीजों को मुफ्त दवा की योजना के दायरे में लाया गया है। डॉक्टर को दिखाने के बाद मरीज अस्पताल के दवा काउंटर में आएं और यहां से निशुल्क दवा ले जाएं।