फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   free health Test of of ex-servicemen dependents in ECHS hospitals

ईसीएचएस अस्पतालों में पूर्व सैनिकों, आश्रितों के निशुल्क होंगे स्वास्थ्य टेस्ट

Fri, 28 Jun 2019 01:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 28 Jun 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
free health Test of of ex-servicemen dependents in ECHS hospitals
फाइल फोटो

अब सभी पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों समेत ईसीएचएस लाभार्थियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए सभी जरूरी टेस्ट तय आयु सीमा व समय अनुसार प्रिवेंटिंग हेल्थ केयर योजना में निशुल्क होंगे।

विज्ञापन


सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) की तर्ज पर अब ईसीएचएस कार्ड धारकों के भी एक निश्चित समयावधि के तहत स्वास्थ्य जांच के सभी टेस्ट निशुल्क होंगे। इसके तहत 40 से 60 साल तक के ईसीएचएस लाभार्थियों के स्वास्थ्य जांच के सभी जरूरी टेस्ट पांच साल में एक बार होंगे। 60 से 79 साल तक के लाभार्थियों के सभी टेस्ट दो साल में एक बार होंगे। 
विज्ञापन


80 वर्ष की आयु से अधिक वाले लाभार्थियों के सभी टेस्ट एक साल में एक बार होंगे। निश्चित अवधि में टेस्ट से ईसीएचएस लाभार्थियों के स्वास्थ्य का पता लगाया जाएगा। बीमारी अथवा समस्या सामने आने पर त्वरित इलाज किया जा सकेगा। ईसीएचएस सेंट्रल आर्गेनाइजेशन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। देशभर के ईसीएचएस लाभार्थियों को अब पॉलीक्लीनिक में जाकर निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, ईसीएचएस में उपचार भी निशुल्क होता है, लेकिन इस योजना से हर साल या दो साल बाद खून, पेशाब, थूक, एक्सरे या अन्य प्रकार के टेस्ट होने से व्यक्ति को अपनी शारीरिक फिटनेस का पता लगता रहेगा। इस संबंध में ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर के ऑफिसर इंचार्ज कर्नल कृष्ण कुमार का कहना है कि इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। विभिन्न आयु वर्गों के लाभार्थियों के एक निश्चित समयावधि के बाद सभी जरूरी टेस्ट निशुल्क होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed