{"_id":"671fc44c69fa41f4ac08c5c7","slug":"free-health-checkup-of-174-workers-in-the-camp-shimla-news-c-88-1-cmb1002-136066-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिविर में 174 श्रमिकों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिविर में 174 श्रमिकों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच
Mon, 28 Oct 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Updated Mon, 28 Oct 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय चंबा ने चांजू (लुनेख) में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शिविर लगाया।
निर्माण स्थल चांजू के हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट 48 मेगावाट परिसर में हुए शिविर में 174 श्रमिकों के ब्लड प्रेशर, मधुमेह, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी, सिफलिस और टीबी इत्यादि से संबंधित रोगों की निशुल्क जांच की गई। उन्हें दवाइयां भी वितरित की गईं। जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे कामगारों को घर-द्वार पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। शिविर में जिला श्रम कल्याण अधिकारी ने कामगारों को हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार प्लेन बॉर्डर की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ सुरेंद्र कुमार और उनके सहयोगी स्वास्थ्य कर्मियों के भारती जसरोटिया तथा अन्य लोग भी उपस्थित थे। संवाद
--