{"_id":"5857e7a44f1c1b1a56e3910e","slug":"free-driving-training-by-himachal-pradesh-skill-development-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री में ड्राइविंग सिखाने जा रही है सरकार, जल्द करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्री में ड्राइविंग सिखाने जा रही है सरकार, जल्द करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 20 Dec 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए अब प्रदेश सरकार खुद युवाओं को ड्राइविंग के गुर सिखाएगी। युवाओं को चालक की स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग कौशल विकास निगम के माध्यम से निशुल्क मिलेगी। इसके लिए एचआरटीसी, प्रदेश कौशल विकास निगम और स्किल डेवलपमेंट इंडिया कंपनी के बीच एमओयू साइन हुआ है।
विज्ञापन
ये तीनों संस्थाएं बेरोजगार युवाओं को ड्राइविंग के गुर सिखाएंगी। कौशल विकास ट्रेनिंग के लिए प्रत्येक बैच में 15 युवाओं को बुलाया जाएगा। इन युवाओं को ड्राइविंग के साथ यात्रियों के साथ व्यवहार के तौर-तरीकेभी सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को रोड
विज्ञापन
सेफ्टी सहित सड़क और यातायात के नियमों के बारे में भी अवगत कराया जाएगा। ड्राइविंग के अधूरे प्रशिक्षण के कारण प्रदेश में हर साल सड़क हादसों का ग्राफ कुछ सालों से लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार का यह अभियान आने वाले दिनों में सड़क हादसों को रोकने में कारगर साबित हो सकता है।
विज्ञापन
एचआरटीसी युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग की ट्रेनिंग देगा। युवाओं को ट्रेनिंग कौशल विकास निगम के माध्यम से निशुल्क दी जाएगी। इसके लिए एचआरटीसी, प्रदेश कौशल विकास निगम और स्किल डेवलपमेंट इंडिया कंपनी के बीच एमओयू साइन हुआ है। -मस्तराम भारद्वाज, ईडी, परिवहन निगम