फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fraud

नौकरी का झांसा देकर शातिरों ने युवती से ठगे 94 हजार

Wed, 28 Sep 2022 09:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
fraud
पालमपुर (कांगड़ा)। नौकरी देने के नाम पर शातिरों ने एक युवती से ऑनलाइन ठगी की है। शातिरों ने युवती से नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 94 हजार की ठगी की है। युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शातिरों ने नौकरी के लिए वेबसाइट पर जानकारी डाली थी। जिसे देखकर युवती ने नौकरी के लिए इस वेबसाइट पर आवेदन कर दिया। शातिर नौकरी देने का झांसा देकर युवती से पैसे लेने की बात करने लगे। नौकरी मिलने की आस में युवती पल्लवी ठाकुर शातिरों के दिए एकाऊंट में पैसे डालती रही। शातिरों ने युवती से अब तक 94 हजार 478 रुपये की ऑनलाइन ठगी की है। युवती ने शातिरों को यह पैसे पांच छह किस्तों में दिए। आखिर किस्त तीन सितंबर को दी थी। युवती को नौकरी का कोई ऑफर नहीं आया। जिस पर युवती को ठगी होने का अहसास हुआ। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है। उधर, थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर अनजान लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed