फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fraud in penalty of renewal of food license, case registered

फूड लाइसेंस के रिन्यूवल की पैनल्टी में फर्जीवाड़ा, केस दर्ज

Thu, 16 Jul 2020 11:48 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jul 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
fraud in penalty of renewal of food license, case registered
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश में फूड लाइसेंस के रिन्यूवल पर लगने वाली पैनल्टी में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। शिकायत पर मंडी विजिलेंस थाने में केस दर्ज हुआ है। मंगलवार को विजिलेंस ने मंडी शहर के एक साइबर कैफे में दबिश देकर कंप्यूटर, मुहर, प्रिंटर और पैनड्राइव बरामद किए हैं। वहीं जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन कार्यालय मंडी का रिकॉर्ड भी कब्जे में लिया है। अब संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जांच के दायरे में हैं। बता दें कि स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन कार्यालय खाद्य सुरक्षा से संबंधित लाइसेंस बनाने का काम करता है।

विज्ञापन


पांच साल के लिए बनने वाले लाइसेंस की फीस 500 से 10,000 रुपये तक है।  जिले भर में कई कारोबारी समय पर लाइसेंस रिन्यू नहीं करवा पाए। अधिकारियों ने ऐसे लोग चिह्नित कर उनसे 10 से 15 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया। उन्हें राशि कोषागार के अकाउंट में ऑनलाइन जमा करवाने को कहा, लेकिन यहां लोगों से पैसे नकद लिए गए, लेकिन रसीद में जिक्र नहीं किया कि जुर्माना राशि किसने भरी। विजिलेंस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं सीएमओ डॉ. देवेंद्र ने कहा कि जांच में स्वास्थ्य विभाग पूरा सहयोग देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed