{"_id":"6448d4b25b4dafc9c402c965","slug":"fourth-class-employee-found-dead-in-igmc-hospital-shimla-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGMC Shimla: आईजीएमसी के श्वास रोग विभाग में मृत मिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IGMC Shimla: आईजीएमसी के श्वास रोग विभाग में मृत मिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
Thu, 27 Apr 2023 01:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज़ एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:08 PM IST
सार
जसबीर अस्पताल के डी ब्लॉक स्थित श्वास रोग विभाग में बतौर चतुर्थ श्रेणी काम करता था। प्रारंभिक जांच के मुताबिक जसबीर दमा की बीमारी से पीड़ित था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में तैनात एक कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जसबीर (53) पुत्र हरि सिंह, निवासी शंभूबाला तहसील नाहन जिला सिरमौर का रहने वाला था। कर्मचारी अस्पताल के कमरे में मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच के मुताबिक जसबीर दमा की बीमारी से पीड़ित था। इसकी मौत से बूढ़े माता-पिता, पत्नी तथा बेटी सदमे में हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी में यह घटना हुई। जसबीर अस्पताल के डी ब्लॉक स्थित श्वास रोग विभाग में बतौर चतुर्थ श्रेणी काम करता था। अस्पताल के विभाग में सुबह 9:30 से 4:00 तक मरीजों के टेस्ट होते हैं। इसके बाद विभाग बंद किया जाता है। कार्यालय को बंद करने की जिम्मेवारी इसी कर्मचारी की थी। यह भट्ठाकुफर में पत्नी और बेटी के साथ किराये के कमरे में रहता था।
विज्ञापन
बीते कल क्वार्टर नहीं गया और विभाग के कमरे में ही रुक गया। सुबह 8:00 बजे जब सफाई कर्मचारी अस्पताल पहुंचे तो विभाग के कमरे खुले मिले। अंदर देखा तो हीटर चल रहा था और जसबीर मृत पड़ा है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की मौत की असल वजह सामने आएगी।
विज्ञापन