फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fourlane construction projects in himachal pradesh by NHAI

हिमाचल: चुनावी साल में फोरलेन के निर्माण ने पकड़ी चार गुना रफ्तार

Sun, 20 Feb 2022 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Feb 2022 01:15 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश से तेजतर्रार अफसरों की सूची में शामिल अब्दुल बासित को हिमाचल के क्षेत्रीय अधिकारी का जिम्मा सौंपा। इसके बाद जनवरी तक फोरलेन के निर्माण कार्य ने चार गुना रफ्तार पकड़ ली है।

विज्ञापन
fourlane construction projects in himachal pradesh by NHAI
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चुनावी साल में फोरलेन निर्माण ने चार गुना रफ्तार पकड़ ली है। पहले प्रदेश में फोरलेन निर्माण की गति 6.42 किलोमीटर थी। यह अब चार गुना बढ़कर 24.43 किलोमीटर तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) प्रदेश में नौ फोरलेन तैयार कर रहा है। इनमें से पांच फोरलेन का काम चल रहा है, जबकि चार का फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलते ही काम शुरू होगा। आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से सितंबर 2021 तक प्रदेश में फोरलेन निर्माण की गति 6.42 किलोमीटर थी। इस बीच, केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश से तेजतर्रार अफसरों की सूची में शामिल अब्दुल बासित को हिमाचल के क्षेत्रीय अधिकारी का जिम्मा सौंपा।

विज्ञापन


इसके बाद जनवरी तक फोरलेन के निर्माण कार्य ने चार गुना रफ्तार पकड़ ली है। बासित सरकार के साथ समन्वय बनाकर हर महीने वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) कर विभिन्न फोरलेन निर्माण कार्यों का जायजा ले रहे हैं। अब्दुल बासित ने बताया कि सभी प्रोजेक्टों को तय लक्ष्य के मुताबिक पूरा किया जाएगा। बद्दी-नालागढ़, मंडी-पठानकोट, भंगवार-कांगड़ा बाईपास और कैथलीघाट-ढली जंक्शन तक के चार नए फोरलेन प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य अवार्ड कर दिया है। फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलते ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन


इन फोरलेन ने पकड़ी रफ्तार
हाईवे    कितना पूरा हुआ (किमी)    कुल लंबाई (किमी)
कीरतपुर-नेरचौक    47.5    78.41
नेरचौक- पंडोह    9    26
पंडोह बाईपास से टकोली    7.82    19
टकोली-कुल्लू    25    28.69
सोलन-कैथलीघाट    12.67    22.91

वीसी के माध्यम से हर महीने निर्माण कार्य को मिल रही गति
हिमाचल में फोरलेन निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए सितंबर 2021 में पहली बार मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस शुरू की गई। एनएचएआई क्षेत्रीय अधिकारी, परियोजना निदेशक, अतिरिक्त मुख्य दंडाधिकारी, प्रभागीय वन अधिकारी और विद्युत बोर्ड के अधीक्षक अभियंता के साथ निर्माण कार्य की समीक्षा हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed