फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Four years of Jairam govt: PM Modi will inaugurate the foundation stone of 11 thousand crores in Mandi

जयराम सरकार के चार साल: मंडी में पीएम मोदी करेंगे 11 हजार करोड़ के शिलान्यास-उद्घाटन

Mon, 20 Dec 2021 06:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Dec 2021 06:09 PM IST
सार

दिल्ली से लौटने के बाद प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि पीएम मोदी ने उनके निमंत्रण को स्वीकार किया है और दो घंटे तक इस कार्यक्रम में रुकने की बात कही है। प्रदेश की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के बारे में भी पीएम के साथ चर्चा हुई है।

विज्ञापन
Four years of Jairam govt: PM Modi will inaugurate the foundation stone of 11 thousand crores in Mandi
पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के न्योते को स्वीकारते हुए प्रदेश सरकार के चार साल पूरा होने पर 27 दिसंबर को मंडी में होने वाले कार्यक्रम में दो घंटे रुकने की सहमति दे दी है। पीएम का यह दौरा राज्य के लोगों के लिए कई सौगात वाला होगा। उस दिन 11 हजार करोड़ रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास के कार्यक्रम होंगे। हिमाचल दौरे और राज्य के विकास की प्रगति को जानने के लिए पीएम ने सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नई दिल्ली बुलाया था। करीब आधा घंटा हुई मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और विकास कार्यों पर चर्चा हुई है। पीएम अपने दौरे में हिमाचल के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली से लौटने के बाद प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि पीएम मोदी ने उनके निमंत्रण को स्वीकार किया है और दो घंटे तक इस कार्यक्रम में रुकने की बात कही है। प्रदेश की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के बारे में भी पीएम के साथ चर्चा हुई है। सीएम ने कहा कि हिमाचल के लिए ये सभी प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण है और इससे विकास को गति मिलेगी। इन्वेस्टर्स मीट की दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी तहत निवेश के प्रस्तावों को भी हरीझंडी दी जाएगी।
विज्ञापन


27 दिसंबर को इन प्रोजेक्टों का होगा शुभारंभ
6700 करोड़ रुपये के रेणुका बांध का शिलान्यास
210 मेगावाट के लुहरी फेज-1 और 66 मेगावाट की धौलासिद्ध परियोजना का शिलान्यास 
राज्य की पावर पॉलिसी भी की जा सकती है घोषित
औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने और नई इकाइयां लगाने को लेकर कार्यक्रम, पहले यह कार्यक्रम दिल्ली में होना था, लेकिन कोविड की वजह से लंबित था   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed