{"_id":"5f4bb2978ebc3e412109d7e7","slug":"four-tourist-arrested-in-kullu-without-covid-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत से कसोल जा रहे चार पर्यटकों को पकड़ा, पुलिस ने रोपा नाके पर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत से कसोल जा रहे चार पर्यटकों को पकड़ा, पुलिस ने रोपा नाके पर दबोचे
Sun, 30 Aug 2020 07:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 30 Aug 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में कुल्लू पुलिस बैरियरों पर कड़ी नजर रख रही है। इस दौरान चोरी-छिपे जिला में प्रवेश करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई अमल में ला रही है। पुलिस ने रोपा बैरियर पर पानीपत से आए चार पर्यटकों को बिना कोविड टेस्ट रिपोर्ट के पकड़ा है। ये सभी पार्वती घाटी के कसोल जा रहे थे। पुलिस के अनुसार उनका एक दल रोपा पर चेकिंग पर था। इस दौरान पानीपत से आए चार पर्यटकों को पूछताछ के लिए रोका गया।
विज्ञापन
पूछताछ पर पर्यटकों ने बताया कि वे पानीपत से आए हैं। पुलिस ने उन्हें कोविड टेस्ट रिपोर्ट दिखाने को कहा लेकिन वे रिपोर्ट पेश नहीं कर सके। गहन पूछताछ पर पुलिस ने पाया कि ये सभी पार्वती घाटी के कसोल जा रहे थे। कसोल को मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पुलिस बाहरी राज्यों के कई लोगों पर चोरी-छिपे और अधूरे दस्तावेजों के साथ प्रवेश के लिए मामले दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि चार पर्यटकों को रोपा बैरियर पर पकड़ा गया है। ये सभी पर्यटक पानीपत से आए थे और कसोल जा रहे थे। लेकिन इनके पास वैध कोविड रिपोर्ट नहीं पाई गई। उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन