फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four thousands patients of dengue in himachal pradesh

हिमाचल में डेंगू ग्रस्त मरीजों का आंकड़ा 4 हजार के पार, अब तक 5 लोगों ने गंवाई जान

Sat, 20 Oct 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 20 Oct 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
Four thousands patients of dengue in himachal pradesh

हिमाचल में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा चार हजार के पार हो गया है। जिला बिलासपुर में सर्वाधिक 1820, सोलन में 1508 मरीज डेंगू की चपेट में आए हैं। बीत दो दिन से अस्पतालों में ढाई सौ से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए पहुंचे हैं। हिमाचल में अब तक यह बीमारी 5 लोगों की जान ले चुकी है।

विज्ञापन


प्रदेश के अस्पतालों में अब तक 14442 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें 4094 लोगों में बीमारी की पुष्टि हुई है। हिमाचल के दो जिले बिलासपुर और सोलन में यह बीमारी लगातार पांव पसारती जा रही है। प्रदेश के दूरदराज जिलों चंबा और कुल्लू में भी इस बीमारी के 3 से 5 मामले दर्ज किए गए। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन परमार ने बताया कि बीमारी को लेकर अलर्ट किया गया है। अस्पतालों में मरीजों का निशुल्क उपचार चल रहा है। लोगों को आसपास साफ सफाई रखने की अपील की जा रही है। उन्होंने लोगों से बुखार आने पर तुरंत अस्पताल पहुंचे की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले में कितने मामले

Four thousands patients of dengue in himachal pradesh

जिला - मरीजों का आंकड़ा
कांगड़ा -93
कुल्लू -3
हमीरपुर -10
मंडी - 520
सोलन -1508
सिरमौर -10
शिमला - 21 (आईजीएमसी 67)
ऊना - 44
चंबा - 5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed