फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   four thousand teachers duty as frontline workers amid Covid in imachal

चार हजार शिक्षक कोविड काल में फ्रंटलाइन वर्कर बनकर दे रहे सेवाएं

Thu, 27 May 2021 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 27 May 2021 06:01 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा ने बताया कि प्रदेश के करीब चार हजार शिक्षक कोविड काल में विभिन्न सेवाएं दे रहे हैं। इनमें 23 सौ एलीमेंटरी और शेष उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों की तैनाती कर रखी है।

विज्ञापन
four thousand teachers duty as frontline workers amid Covid in imachal
ऊना में सेवाएं देते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कोविड काल में चार हजार शिक्षक फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। राज्य के पीएचसी, कोविड केयर सेंटरों, नाकों और ई-पास बनाने में सरकारी टीचर तैनात किए हैं। दूसरी ओर, उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा गुरुवार को जिला ऊना में कोविड काल में सेवाएं दे रहे शिक्षकों से मिले। अकेले ऊना जिले में करीब पांच सौ शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन


राज्य के उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा ने ऊना जिले का दौरा करने के बाद बताया कि प्रदेश के करीब चार हजार शिक्षक कोविड काल में विभिन्न सेवाएं दे रहे हैं। इनमें 23 सौ एलीमेंटरी और शेष उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों की तैनाती कर रखी है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के सलौह पीएचसी का अचानक दौरा किया और वहां सेवाएं दे रहे शिक्षकों से भी मिले।
विज्ञापन


उनकी सेवाओं के बारे में जानकारी ली और उन्होंने संतोष पाया कि ये शिक्षक न केवल पीएचसी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, बल्कि जिला प्रशासन को पूरी मदद कर रहे हैं। जिले में पांच सौ शिक्षकों की तैनाती कोविड से निपटने में फ्रंटलाइन वर्करों के रूप में की गई है। इनमें से 300 माध्यम और शेष उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed