फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Four students of Government Senior Secondary School, Nagarota Surian won four gold medals in wrestling

Kangra: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नगरोटा सूरियां के चार छात्रों ने कुश्ती में जीते चार स्वर्ण पदक

Tue, 10 Sep 2024 01:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Sep 2024 01:20 PM IST
सार

कुश्ती प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नगरोटा सूरियां के चार पहलवान ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम चमकाया है।

विज्ञापन
Four students of Government Senior Secondary School, Nagarota Surian won four gold medals in wrestling
नगरोटा सूरियां स्कूल के चार छात्रों ने कुश्ती में जीते चार स्वर्ण पदक - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वाली उपमंडल के स्कूलों के जोनल स्तरीय अंडर-19 लड़कों की कुश्ती प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नगरोटा सूरियां के चार पहलवान ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम चमकाया है। कबड्डी व खो-खो में भी जीत हासिल की। जीत की खुशी में मंगलवार सुबह स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर जश्न मनाया। स्कूल के प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल व डीपीई अनिल कुमार नीलू के नेतृत्व में स्टाफ ने सादे समारोह का आयोजन कर कुश्ती में चार स्वर्ण पदक हासिल करने वाले पहलवान छात्र जय सिंह, सतनाम, अक्षित धीमान व बरुण सहित कबड्डी व खो-खो टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के एसएमसी प्रधान सतीश मेहरा ने इस उपलब्धि के लिए डीपीई एवं कोच अनिल कुमार नीलू को श्रेय देते हुए कहा कि करीब दो दशक बाद जोन स्तर की खेल प्रतियोगिताएं प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल व डीपीई अनिल कुमार नीलू के प्रयासों से ही स्कूल में हो पाईं। उन्होंने 6 से 9 सितंबर तक आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के सफल प्रबंधन और अनुशासन बनाए रखने में स्कूल स्टाफ के सहयोग की भी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed