फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   four people injured in car accident at chamba himachal

चंबा-पठानकोट मार्ग पर खाई में गिरी कार, चार लोग घायल

Thu, 25 Oct 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 25 Oct 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
four people injured in car accident at chamba himachal

चंबा-पठानकोट मार्ग पर चनेड के पास हुई कार दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान मोहिंद्र सिंह पुत्र गुरो राम निवासी गांव भटोडी डाकघर चनेड, सीमा देवी पत्नी मोहिंद्र सिंह, सुन्नी पुत्र मोहिंद्र सिंह और यशिकी पुत्री सुन्नी के रूप में हुई है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की भी जान नहीं गई।पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्लाइड फॉर नंबर की एक कार वीरवार को चंबा से पठानकोट की तरफ जा रही थी। चनेड के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इससे कार सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।  एसपी डॉक्टर मोनिका ने बताया कि चंबा-पठानकोट मार्ग पर कार दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed