{"_id":"5dcc997a1965e5aaa47dffc79b7395fe","slug":"four-minister-target-bjp-leader-prem-kumar-dhumal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के बचाव में आए चार मंत्री, किया पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के बचाव में आए चार मंत्री, किया पलटवार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 30 Dec 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा और आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधा। प्रदेश में वित्तीय प्रबंधन को लेकर धूमल के आरोप पर मंत्रियों ने कहा कि पूर्व सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण प्रदेश गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजरा।
विज्ञापन
कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का यह कहना गलत है कि वर्तमान सरकार ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान विकास के नाम पर कोई कार्य नहीं किया है। सरकार ने पार्टी के चुनाव घोषणापत्र को नीतिगत दस्तावेज के रूप में अपनाया है। इसके कार्यान्वयन एवं नियमित समीक्षा को कैबिनेट उपसमिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन
धूमल को आरोप लगाने से पहले यह स्मरण रखना चाहिए कि चुनाव घोषणापत्र किसी भी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए होता है। सरकार चरणबद्ध तरीके से इस पर कार्य कर रही है। मंत्रियों ने कहा कि सरकार ने अपने अधिकांश वादों को पूरा कर लिया है। पूर्व भाजपा सरकार 13वें वित्त आयोग के समक्ष अपना मामला समुचित तरीके से नहीं रख पाई।
विज्ञापन
इस कारण आयोग ने प्रदेश की देनदारियों को सकल तौर पर कम आंका। कोई भी सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए ऋण लेती है। अगर सरकार ने ऋण लिए हैं तो इससे साबित होता है कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है।