फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   four houses including cowshed gutted in fire at rohru shimla

भीषण अग्निकांड में तीन मकान जलकर राख, सात परिवार बेघर

Tue, 18 Dec 2018 10:45 AM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan ashok chauhan Updated Tue, 18 Dec 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
four houses including cowshed gutted in fire at rohru shimla

जांगला पंचायत के सेरीबासी गांव में शार्ट सर्किट से भड़की आग ने तीन घरों के सात परिवारों को बेघर कर दिया है। कड़ाके की ठंड में परिवारों के सिर से छत छिन गई है। तन पर जो कपड़े थे, इन परिवार के सदस्यों के पास वही बचे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को जले घरों को देखकर इनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।बताया जा रहा है कि सेरीबासा गांव में मंगत राम का परिवार दिन भर की थकावट के बाद चूल्हे के सामने रात के भोजन की तैयारी में था।
विज्ञापन


जैसे ही बल्ब जलाया, साथ वाले कमरे में जोरदार धमाका हुआ और आग भड़क गई। आग लगते ही सभी बाहर की तरफ दौड़े। कुछ ही पलों में आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। इससे पहले ग्रामीण कुछ कर पाते आग साथ लगते दो घरों में भी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने आग पर काबू करने के लिए पावर स्प्रेयर और पानी ढोकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग ने तीन घरों को राख में तबदील कर दिया। आधी रात तक गांव में अफरातफरी का माहौल रहा।

जब तक दमकल विभाग की पाइपें पहुंची, राख हो गए थे मकान

four houses including cowshed gutted in fire at rohru shimla

आग की सूचना मिलने पर रोहडू से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घर सड़क से दूर होने के कारण टीम को पाइप बिछाने में ही काफी समय लग गया। जब तक पाइपें ऊपर तक पहुंची, तीन मकान राख हो चुके थे।

हालांकि, टीम ने आसपास के घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। रात करीब दो बजे आग पर काबू पाया गया। प्रभावित परिवार दूसरों को घरों में रहने को मजबूर हैं। प्रशासन की ओर से मौके पर फौरी राहत उपलब्ध करवा दी है।

प्रभावितों का कहना है कि राशि काफी कम है। अब सरकार से उन्हें मदद की उम्मीद है। एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि परिवारों को पांच पांच हजार रुपये की फौरी राहत कंबल, राशन और बर्तन उपलब्ध करवा दिए गए है।

सोमवार रात को राख हो गए थे तीन मकान

four houses including cowshed gutted in fire at rohru shimla

सोमवार रात आग लगने से गांव में तीन घर जल कर राख हो गए थे। घटना में करीब डेढ़ करोड़ के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। नायब तहसीलदार जांगला ने मौके पर जाकर

प्रभावित परिवारों को पांच पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी है। आग से मंगत राम पुत्र साधू राम, फूलपत्ती पत्नी साधू राम, सुशील पुत्र मंगत राम, अनिल पुत्र बुध राम, सरन दास पुत्र

साली राम और मंजीत पुत्र सरन दास तथा पूर्ण दास पुत्र धीगू राम के परिवार बेघर हुए है। डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि आग लगने का करण प्राथमिक जांच में बिजली का शार्ट सर्किट पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed