फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   four died in himachal.

हिमाचल में अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत

Sun, 06 Sep 2015 06:55 PM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
four died in himachal.

प्रदेश में अलग अलग जगहों पर हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है। ऊना जिले के अंब के तहत टकराला मोड़ के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर पुली से जा टकराई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति का ऊना अस्पताल में उपचार जारी है। व्यक्ति की टांगे फ्रैक्चर हुई हैं।

विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान प्रवीण कुमारी (50) निवासी मुकेरियां पंजाब के रूप हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पंजाब के मुकेरियां निवासी ललित अपनी पत्नी के साथ कार में बाबा बालक नाथ मंदिर माथा टेकने जा रहे थे। टकराला मोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर पुली से जा टकराई।
विज्ञापन


हादसे में दंपति की टांगे फ्रैक्चर हो गईं, दोनों को 108 की मदद से ऊना अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं ललित का उपचार जारी है। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल में रखा है। वहीं घायल का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

four died in himachal.

अंब से दिल्ली जा रही हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। मृतक की पहचान ऊना के रामपुर निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। युवक की मौत हादसा है या आत्महत्या रेलवे पुलिस ने इस पर गहनता से जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि अरनियाल के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जिस पर रेलवे चौकी प्रभारी कुलदीप फौरन टीम सहित मौके पहुंचे। जिसके बाद ट्रैक पर खून से लथपथ हालत में पड़े शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की है। शव की तलाशी लेने पर जेब से एक मोबाइल फोन निकला, जो कि खराब था।

पुलिस ने सिम में सेव नंबरों पर भी कॉल की जिसके बाद उसके बडूही स्थित एक दुकान में कार्यरत होने के बारे में खुलासा हुआ और उसके परिजनों से संपर्क किया जा सका। उधर रेलवे चौकी प्रभारी कुलदीप ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली के मणिमहेश यात्री की डल झील में मौत

four died in himachal.

दिल्ली के एक मणिमहेश यात्री की डल झील में मौत हो गई है। यात्री जन्माष्टमी स्नान को मणिमहेश गया था और रात को डल झील पर ही ठहर गया। इस दौरान रात को ठंड और सीने में तेज दर्द की वजह से यात्री की जान चली गई। यात्री की पहचान राज कपूर पुत्र यशपाल कपूर उम्र 57 वर्ष निवासी हाउस नंबर 57, ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई है।

मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक यह दूसरी मौत है। इससे पूर्व एक यात्री की मौत गूई नाला में चढ़ाई चढ़ते हुए हो गई थी। व्यक्ति की मौत होने के बाद अन्य लोगों ने पुलिस व प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम ने डल झील पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और भरमौर ले आई। यहां शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

उधर, प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले सभी लोगों से आह्वान किया है कि वे अपना मेडिकल परीक्षण जरूर करवाएं। उच्च रक्तचाप, दिल की बीमारी से पीड़ित या दमा संबंधित बीमारी के मरीज किसी भी सूरत में मणिमहेश यात्रा न करें। एसडीएम भरमौर जितेंद्र कंवर ने बताया कि प्रशासन शुरू से ही यात्रियों को जागरूक कर रहा है ताकि लोगों को बेमौत न मरना पड़े। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने भरमौर में मेडिकल परीक्षण की व्यवस्था की है जहां सभी यात्री अपना परीक्षण करवा सकते हैं।

बाथरूम में करंट लगने से महिला की मौत

four died in himachal.

सिरमौर जिले की राजगढ़ तहसील के गिरिपुल यशवतनगर में एक विवाहिता की नहाते वक्त करंट लगने से मौत हो गई है। यशवंत नगर निवासी प्यारे लाल की पुत्री बबीता (28) जिसका विवाह हमीरपुर के भोटा गांव में हुआ था। अपने मायके भाई को राखी बांधने के लिए आई थी और तब से यहीं थी। रविवार को बाथरूम में नहाने गई तो उसे बिजली का करंट लग गया।

मौके पर मौजूद रीना ठाकुर ने बताया की बबीता जब बहुत देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आई तो उसकी ननद एवं अन्य लोगों ने आवाजें दी, लेकिन अंदर से उसका कुछ जवाब नहीं मिला। उन्होंने पड़ोसियों की सहायता से बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया अंदर जाकर देखा तो बबीता बेहोश पड़ी हुई थी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए आनन-फानन में सोलन अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।

सोलन में पुलिस की मौजूदगी में महिला का सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। बबीता का कुछ वर्ष पूर्व हमीरपुर के भोटा गांव में विवाह हुआ था। महिला की एक तीन वर्षीय लड़की भी है। मामले की पुष्टि करते हुए राजगढ़ के डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed