फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four dhabas and bridges collapsed due to snow fall in Lahaul

बर्फ से दुश्वारियां : लाहौल में हिमखंड गिरने से चार ढाबे और पुल ध्वस्त

Mon, 11 Feb 2019 10:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/केलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/केलांग Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Feb 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
Four dhabas and bridges collapsed due to snow fall in Lahaul
snow shimla (सांकेतिक तस्वीर)

हिमाचल में दो दिन पहले हुई बारिश-बर्फबारी से दुश्वारियां अभी तक खत्म नहीं हुई हैं। बर्फबारी भले ही थम गई हो, लेकिन लाहौल समेत जनजातीय इलाकों में हिमखंडों के गिरने का दौर जारी है। लाहौल में रविवार को तांदी पुल के पास हिमस्खलन से चार ढाबे और रन शेल्टर दब गया। तिंदी में ठंका नाले पर बना बीआरओ का 80 फीट लंबा पुल भी ध्वस्त हो गया।

विज्ञापन


यह पुल केलांग को चंबा के किलाड़ से जोड़ता है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। चंबा जिले में आधा दर्जन घर, गोशालाएं, एक स्कूल और घराट ढह गए हैं। बारिश-बर्फबारी से प्रदेश के अन्य इलाकों में करोड़ों का नुकसान हुआ है। उधर, खराब मौसम को देखते हुए सरकार ने प्रदेश के सभी शीतकालीन स्कूलों में दो दिन छुट्टियां और बढ़ा दी हैं। सोमवार की जगह इन इलाकों में स्कूल - कॉलेज अब 13 फरवरी को खुलेंगे।  
विज्ञापन


बर्फबारी थमने के दो दिन बाद भी प्रदेश की 547 छोटी-बड़ी सड़कें बहाल नहीं हो पाई हैं। करीब 400 रूटों पर सोमवार को भी बसें नहीं चलीं। शिमला- रामपुर नेशनल हाईवे को बहाल कर दिया है, लेकिन वाहन स्किड होने का खतरा बना है। जिला चंबा, शिमला, लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिले की अधिकांश सड़कें बंद हैं। पीडीब्ल्यूडी को अभी तक 146 करोड़ का नुकसान हो चुका है। कुल्लू में 50 सड़कें, 150 बिजली के ट्रांसफार्मर और 40 पेयजल स्कीमें ठप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाहौल घाटी अभी भी अंधेरे में है। बिजली के अलावा यहां सड़क, पानी और दूरसंचार सेवाएं भी ठप हैं। चंद्रभागा में हिमखंड गिरने से दो दिन तक नदी का बहाव रुक रहा। एसडीएम उदयपुर सुभाष गौतम ने बताया कि लाहौल की तमाम पंचायतों में हिमखंड गिरने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। चंबा के भरमौर में सेब के सैकड़ों पेड़ ढह गए हैं। किन्नौर के कल्पा, निचार और पूह खंड में अभी भी 42 ट्रांसफार्मर ठप पड़े हुए हैं। सिरमौर जिले में 200 से अधिक बिजली खंभे टूट गए हैं, जबकि एक दर्जन ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं।

आज से 16 तक फिर बारिश-बर्फबारी के आसार 
सूबे में सोमवार से फिर मौसम बिगड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11 से मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों, जबकि 12 फरवरी से पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 16 फरवरी तक मौसम खराब बना रहेगा।


बर्फबारी के पूर्वानुमान के चलते हिमाचल में अलर्ट
शिमला। मौसम विभाग के बर्फबारी के पवार्नुमान के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने हिमाचल में अलर्ट जारी कर दिया है। सरकार की आपदा प्रबंधन अथारिटी ने इस संबंध में विभागों और आम लोगों को सतर्क कर दिया है। जिला प्रशासन, विभागों और आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। इसके अनुसार राहत टीमों और तत्काल कार्रवाई दस्तों को तैयार रखने को कहा गया है। लोगों को कहा गया है कि वे ऐसे क्षेत्रों में न जाएं, जहां हिमस्खलन हो सकता है। नेशनल हाईवे और अन्य सड़कों को समय रहते बहाल करने को कहा गया है। आम लोगों को आपात वस्तुओं और दवाओं का स्टॉक पहले से ही रखने को कहा गया है।

न्यूनतम तापमान
केलांग         -11.6 
कल्पा          -4.6
मनाली         -2.0
कुफरी         -0.5
डलहौजी       1.2 
भुंतर             2.0
शिमला         2.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed