फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Four day National Holi Fair begins in Sujanpur, Governor participates as chief guest

Hamirpur News: सुजानपुर में चार दिवसीय राष्ट्रीय होली मेला शुरू, राज्यपाल ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

Sat, 23 Mar 2024 04:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर(हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Mar 2024 04:25 PM IST
सार

सुजानपुर में शनिवार को सुप्रसिद्ध चार दिवसीय राष्ट्रीय होली मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और उनकी पत्नी ज्योति शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए मेले का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
Four day National Holi Fair begins in Sujanpur, Governor participates as chief guest
सुजानपुर में चार दिवसीय राष्ट्रीय होली मेला शुरू - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल सुजानपुर में शनिवार को सुप्रसिद्ध चार दिवसीय राष्ट्रीय होली मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और उनकी पत्नी ज्योति शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए मेले का शुभारंभ किया। इससे पहले राज्यपाल हमीरपुर पहुंचने पर उपायुक्त एवं मेला कमेटी अध्यक्ष अमरजीत सिंह, उपमंडल अधिकारी डॉक्टर रोहित शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बार राज्यपाल ने रिबन काटकर मेले की शोभायात्रा जलेब को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद मुख्य अतिथि शोभायात्रा की अगवाई करते हुए आगे बढ़े और सुजानपुर मध्य बस स्टैंड नजदीक पुलिस सहायता कक्षा के पास जिला प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि के सम्मान में पगड़ी रसम रखी गई थी।

विज्ञापन


यहां मुख्य अतिथि को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने बस स्टैंड पर लगाई गई प्राचीन झांकियों में पहुंचकर पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से मथुरा वृंदावन से आमंत्रित कलाकारों ने होली मेले की शोभायात्रा में चार चांद लगाए। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए मेले के शुभारंभ स्थल मुरली मनोहर मंदिर पहुंचे। मंदिर गर्भ गृह में पहुंचकर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। राज्यपाल ने मेले में आकर्षण का केंद्र रहने वाले प्राचीन वाद्य यंत्रों का जायजा लिया। उन्होंने टमक भी बजाया। मुख्य अतिथि ने कहा कि गर्व का विषय है कि महाराजा संसार चंद के समय से चला आ रहा राष्ट्रीय होली मेला आज भी उसी उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed